किच्छा पुलिस और एसटीएफ कुमाँऊ टीम की संयुक्त कार्रवाई,3 किलो से अधिक बरामद
किच्छा। किच्छा कोतवाली पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त चैकिंग के दौरान दरऊ रोड पर गिद्ध पुरी जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। टीम ने दोनों के कब्जे से करीब 3 किलो से अधिक अफीम बरामद की । पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक देर रात्रि एसआई मनोज कुमार सिंह,एसआई बृजभूषण गुरु रानी, एएसआई प्रकाश भगत हेड कांस्टेबल मोहित वर्मा, दीपक क्षेत्र में संघन संयुक्त चैकिंग कर रहे। इस दौरान टीम को दरऊ रोड से किच्छा की ओर बाईक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस की चैकिंग देख बाईक सवार भागने लगे। पुलिस ने दोनों को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी ली गई तो दोनों के पास से अफीम बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक बरामद अफीम 3 किलो 8 ग्राम से अधिक निकली। पुलिस सूत्रें ने बताया कि पूछताछ में एक व्यक्ति ने अपना नाम सलीम पुत्र रहमान अली तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद पुत्र रफीक निवासी बहिपुर पोस्ट सेठारी बहेड़ी बरेली यूपी बताया। पूछताछ में यह भी बताया कि यह अफीम बहेड़ी से किच्छा ला रहे थे तथा इसे बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान की कार्रवाई की। पुलिस कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।
