जेवरात समेत नगदी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार,पांच वर्ष की काट चुका है सजा, अभी और भी कई मुकदमें दर्ज हैं
रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर की चौकी रम्पुरा पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर प्रीत विहार में हुई चोरी का खुलासा किया है। गिरफ्तार चोर चोरी के मामले में पांच वर्ष की सजा काट चुका है। पुलिस के मुताबिक 25 जनवरी को प्रीत विहार निवासी शैलेश तिवारी ने पुलिस को बताया कि उसके घर से हजारों कु नगदी सहित कई लाख के जेवरात चोरी हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विवेचना चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा कर रहे। एसएसआई केसी आर्या ने बताया कि पुलिस चोरी के खुलासे में जुट गई। पुलिस ने दर्जनों सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि जिस व्यक्ति की तलाश कर रहे हों, वह मोदी मैदान में हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को मौके पर पहुंच घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम पवन शर्मा पुत्र स्व. ओमप्रकाश शर्मा निवासी रविन्द्र नगर थाना ट्रांजिट कैंप हाल ट्रांजिट कैंप बताया। वह ट्रांजिट कैंप में किराए पर रहता है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने प्रीतविहार कॉलोनी में एक बंद मकान में चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कोतवाली रुद्रपुर में चोरी, एनडीपीएस के मुकदमें दर्ज हैं। पवन शर्मा चोरी के मामले में पांच वर्ष की सजा भी काट चुका है। उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी रम्पुरा कवींद्र शर्मा एएसआई नवीन जोशी, महेंद्र कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे
अभियुक्त के कब्जे से बरामद माल का विवरण
पीली धातु की कान की बाली (कुंडल) 1 जोड़ी,सफेद धातु की पायल 1 जोड़ी,एक कीपैड मोबाइल फोन,एक मोबाइल फोन पोको कंपनी चोरी के पैसों से खरीदा हुआ।चोरी का माल बेचकर एकत्रित की 84 हजार रुपए नकद।
