पंजाब में एक कार्यक्रम में हुई हर्ष फायरिंग फायरिंग के दौरान एक युवक की मौत में भाटिया का नाम प्रकाश में आया था
रुद्रपुर। पंजाब में एक कार्यक्रम में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। इस मामले में शहर के पार्षद जोनी भाटिया नाम के युवक का नाम प्रकाश में आया। इस पर पंजाब पुलिस ने यहां पर पहुंच कर पार्षद के घर पर दबिश दी। घर पर ताला लगा हुआ था। पुलिस वापस लौट गई। सोमवार को पंजाब पुलिस की एक टीम अचानक रुद्रपुर कोतवाली पहुंची थी। टीम में शामिल दरोगा ने कोतवाल मनोज रतूड़ी को बताया कि रुद्रपुर के वार्ड नंबर 14 के पार्षद जोनी भाटिया का नाम हत्या के मामले में सामने आया है। बताया कि पंजाब में एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग हुई थी। इस दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में जोनी भाटिया का नाम लिया जा रहा है। कोतवाली में सूचना देने के बाद पंजाब पुलिस पार्षद के घर पहुंची। पुलिस उसके घर पहुंची तो घर पर ताला लटका मिला। पुलिस वापस लौट गई।कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि दबिश देने के बाद टीम लौट गई। पुलिस संभावित जगहों पर दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस भी पार्षद की जानकारी जुटा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पार्षद भाटिया छात्र संघ चुनाव के दौरान हुई फायरिंग में भी सुर्खियों में रहे। उन्होंने सरेंडर किया था।वर्तमान में पार्षद जमानत पर हैं।
