रुद्रपुर के फूलसुंगा में भिक्षावृति से गुजर-वसर करने वाले बुजुर्ग दंपत्ति के कमरे में लगी आग, वृद्ध की मौत

रुद्रपुर के फूलसुंगा में भिक्षावृति से गुजर-वसर करने वाले बुजुर्ग दंपत्ति के कमरे में लगी आग, वृद्ध की मौत

ऊधमसिंहनगर जिले के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शिमला बहादुर में लंबे समय निराश्रित पति पत्नी सड़क किनारे एक झोपडी में रह रहे थे। आज अज्ञात कारण के चलते झोपडी में आग लग गई, इस घटना में बनारस निवासी बुजुर्ग रामचंद्र पुत्र बाड़ू उम्र 83 वर्ष की जलने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी, सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बुजुर्ग रामचंद्र की जलने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दीं। वहीं मृतक की पत्नी चमेला सुरक्षित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *