• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qtv Punjabi
Advertisement
  • Home
  • हमारा जिला
    • ऊधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • सितारगंज
    • बाजपुर
    • किच्छा
    • काशीपुर
    • खटीमा
    • गदरपुर
    • जसपुर
    • नानकमत्ता
    • पंतनगर
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल
  • स्वास्थ्य
  • सिख डायरेक्टरी
    • उत्तराखंड
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • हमारा जिला
    • ऊधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • सितारगंज
    • बाजपुर
    • किच्छा
    • काशीपुर
    • खटीमा
    • गदरपुर
    • जसपुर
    • नानकमत्ता
    • पंतनगर
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल
  • स्वास्थ्य
  • सिख डायरेक्टरी
    • उत्तराखंड
  • Login
No Result
View All Result
Qtv Punjabi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

रुद्रपुर पहुंचे डीजीपी अभिनव कुमार,जन संवाद कार्यक्रम में सुनी जनसमस्याएं

QTvPunjabi by QTvPunjabi
September 28, 2024
in उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, रुद्रपुर
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अपराधियों की शरण स्थली नहीं बनने देंगे उत्तराखंड को,अपराधी अस्पताल या स्वर्ग में,सब कुछ पुलिस के भरोसे छोड़ देना ठीक नहीं
पुलिस और जनता के बीच संवाद को नहीं टूटने दिया जाएगा

रूद्रपुर। शनिवार को डीजीपी अभिनव कुमार ने एक होटल में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में समस्याएं सुनी और प्रमुख समस्याओं के निवारण के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कही। उन्होंने कई समस्याओं को लेकर मौके पर ही अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिये। जनसंवाद और प्रेस वार्ता के दौरान डीजीपी ने कहा कि अपराधों को रोकने में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा न नही कोई दबाव मंजूर किया जायेगा। अपराधी अस्पताल पहुंचेगा या स्वर्ग में। उत्तराखंड को अपराधियों की शरण स्थली नहीं बनने देंगे। डीजीपी का कहना था कि पुलिस का हमेशा यही प्रयास रहा है कि जनता को विश्वास में लेकर हर कार्य किया जाये। मुख्यमंत्री के भयमुक्त समाज के निर्माण में पुलिस प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। अधिकतर मामलों में राज्य से बाहर के अपराधी यहां आकर कई संगीन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे कई अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्रतार कर मामलों का खुलासा भी किया है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 24 वर्षों में यहां काफी खुशहाली आई है वहीं रोजगार के भी अवसर काफी बढ़े हैं। ऐसे में अनेक अपराधी तत्व भी प्रदेश में आ गये। जिनसे निपटने के लिए प्रशिक्षित पुलिस हर पल तैयार है। पिछली कमियों पर न जाकर उनसे सीख लेने के बाद आगे की रणनीति तय की जाती है। उन्होंने सभी सीओ व थानेदारों को ईमानदारी व निष्ठा से अपने दायित्वाें का निर्वहन करने को कहा। यातायात की समस्या के समाधान के लिए अनेक स्थानों पर पार्किंग भूमि चयनित कर व्यवस्था की जा रही है। जिससे जाम की समस्या भी कम हो रही हैं। डीजीपी ने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है । स्मैक व चरस आदि नशे की आपूर्ति पड़ोसी राज्यों से आकर लोगों द्वारा की जाती है। जिन पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि पुलिस और जनता के बीच संवाद को टूटने नहीं दिया जायेगा और दोनों के मध्य आपसी विश्वास को हमेशा कायम रखा जायेगा। डीजीपी ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। प्रदेश में पुलिस कर्मियों की कमी को जल्द दूर किया जायेगा। पुलिस के इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत किया जा रहा है। नई भारतीय न्याय संहिता के अनुसार प्रत्येक थाने में तीन वर्षों में फारेिसिंग टीम तैनात कर दी जायेगी। महिला अपराधों को रोकने के लिए पुलिस गंभीरता से काम कर रही है। हर थाने में अलग डेस्क बनाने की कार्यवाही की जा रही है। ताकि शिकायत के लिए पहुंचने वाली महिला को किसी प्रकार की दिक्कत न हो सके। डीजीपी ने कहा कि पिछले तीन साल में महिलाओं पर अपराधों के मामले में सामने आया है कि ज्यादातर परिचित लोगों ने ही दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया है। इसके लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सब कुछ पुलिस के भरोसे छोड़ देना ठीक नहीं है। पुलिस अपना काम कर रही है लेकिन जनता को भी जिम्मेवारी समझनी होगी,तभी अपराधा रूक पायेंगे। उन्होंने कहा कि नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्ती से एक्शन लिया जा रहा है। कई नशा माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो चुकी है। नशा माफियाओं को नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म किया जायेगा। डीजीपी ने कम उम्र के बच्चों को मोबाइल दिये जाने पर चिंता जताते हुए कहा कि अभिभावकों को इस पर ध्यान देना चाहिए। कम उम्र में बच्चों को मोबाइल मिलने से युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस जनता का विश्वास और दिल जीतने की कोशिश करेगी। जन संवाद के माध्यम से आज जो समस्याएं सामने आयी हैं उनका निस्तारण प्राथमिकता से किया जायेगा। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी नेटवर्क को और मजबूत किया जायेगा। जन संवाद कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक योग्य व्यक्ति को डीजीपी पद की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है। उन्होंने अपराध रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को सीसीटीवी कैमरे लगाने को विधायक निधि से हर वर्ष न्यूनतम दस लाख रूपये देने की घोषणा की। इससे पूर्व डीजीपी के समक्ष किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा समेत तमाम लोगों ने समस्याएं रखी। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान डीजीपी ने जिले में सराहनीय कार्य करने वाले कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लागों ने जनपद में आगमन पर डीजीपी का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा,एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल,एसपी काशीपुर अभय सिंह,एएसपी निहारिका तोमर,बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिवाकर पाण्डे,डा प्रदीप अदलखा,महेश बब्बर,ओमप्रकाश अरोड़ा,महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव,जाहिद रजा रिजवी,अजय तिवारी, अशोक बंसल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Tags: #qtvpunjabi #uttarakhandnews #uttarpradeshnews #news #gurmatsamagam #sikh #qtv #qtvnetworkRudrapur
Previous Post

पुलिस की कार्रवाई से नशे के सौदागरों में दहशत, सितारगंज की सिडकुल पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

Next Post

सुल्तानपुर पट्टी पुलिस ने अंग्रेजी शराब की तस्करी में कार चालक को गिरफ्तार किया

QTvPunjabi

QTvPunjabi

Next Post

सुल्तानपुर पट्टी पुलिस ने अंग्रेजी शराब की तस्करी में कार चालक को गिरफ्तार किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
CCTV: ਬਾਬਾ ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਆਈ ਸਾਹਮਣੇ

CCTV: ਬਾਬਾ ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਆਈ ਸਾਹਮਣੇ

March 28, 2024
डेरा कार सेवा के बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या

डेरा कार सेवा के बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या

March 28, 2024
ਨੌਜਵਾਨ ਵੱਲੋਂ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿਖੇ ਬੇਅਦਬੀ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼

ਨੌਜਵਾਨ ਵੱਲੋਂ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿਖੇ ਬੇਅਦਬੀ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼

December 18, 2021
Rudrapur: भगवानपुर में चली जेसीपी दर्जनों मकान तोड़े गए पुलिस ने गांव वालो से की मारपीट

Rudrapur: भगवानपुर में चली जेसीपी दर्जनों मकान तोड़े गए पुलिस ने गांव वालो से की मारपीट

July 11, 2024
ਇੰਡੀਗੋ ਏਅਰ ਦੀ ਦਿੱਲੀ-ਪੰਤਨਗਰ-ਦੇਹਰਾਦੂਨ ਵਿਚਕਾਰ ਨਾਨ-ਸਟਾਪ ਉਡਾਣ ਅੱਜ ਤੋਂ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂ

ਇੰਡੀਗੋ ਏਅਰ ਦੀ ਦਿੱਲੀ-ਪੰਤਨਗਰ-ਦੇਹਰਾਦੂਨ ਵਿਚਕਾਰ ਨਾਨ-ਸਟਾਪ ਉਡਾਣ ਅੱਜ ਤੋਂ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂ

81
ਡਾਇਰੈਕਟਰਾਂ ਦੇ ਰੋਸ਼ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਨਾਨਕਮੱਤਾ ਸਾਹਿਬ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣੇ ਗਏ ਸ: ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਚੁੱਘ, ਜਾਣੋ ਕੀ ਹੈ ਪੂਰਾ ਮਾਮਲਾ

ਡਾਇਰੈਕਟਰਾਂ ਦੇ ਰੋਸ਼ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਨਾਨਕਮੱਤਾ ਸਾਹਿਬ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣੇ ਗਏ ਸ: ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਚੁੱਘ, ਜਾਣੋ ਕੀ ਹੈ ਪੂਰਾ ਮਾਮਲਾ

35
ਦੇਹਰਾਦੂਨ ‘ਚ ਵੀ ਖੋਲ੍ਹੇਗੀ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਸੇਵਾ ਦਲ ਦੀ ਸ਼ਾਖਾ :ਡਾਕਟਰ ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ੰਟੀ

ਦੇਹਰਾਦੂਨ ‘ਚ ਵੀ ਖੋਲ੍ਹੇਗੀ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਸੇਵਾ ਦਲ ਦੀ ਸ਼ਾਖਾ :ਡਾਕਟਰ ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ੰਟੀ

23
ਰੁਦਰਪੁਰ: ਭਾਜਪਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼ਿਵ ਅਰੋੜਾ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਮਰਥਕ ਲਗਾਤਾਰ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਘਰ-ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਸੰਪਰਕ,ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਪੂਰਾ ਸਮਰਥਨ

ਰੁਦਰਪੁਰ: ਭਾਜਪਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼ਿਵ ਅਰੋੜਾ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਮਰਥਕ ਲਗਾਤਾਰ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਘਰ-ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਸੰਪਰਕ,ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਪੂਰਾ ਸਮਰਥਨ

11

नौकरी की तलाश में सिडकुल पहुंची युवती की अस्मत लूटने के प्रयास में ठेकेदार पर केस

June 19, 2025

पूर्व बैंक मैनेजर पर किशोरी से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार,कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई

June 19, 2025

छत्तरपुर में बंद मकान चोरों ने खंगाला,लाखों की चोरी का अनुमान,घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

June 19, 2025

बाईक सवार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

June 19, 2025

Recent News

नौकरी की तलाश में सिडकुल पहुंची युवती की अस्मत लूटने के प्रयास में ठेकेदार पर केस

June 19, 2025

पूर्व बैंक मैनेजर पर किशोरी से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार,कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई

June 19, 2025

छत्तरपुर में बंद मकान चोरों ने खंगाला,लाखों की चोरी का अनुमान,घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

June 19, 2025

बाईक सवार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

June 19, 2025
Qtv Punjabi

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • latest news
  • NCR DELHI
  • Punjab news
  • Qtv Network
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गदरपुर
  • जसपुर
  • धर्म
  • नानकमत्ता
  • पंतनगर
  • पीलीभीत
  • बाजपुर
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सितारगंज
  • स्पेशल
  • स्वास्थ्य
  • हमारा जिला
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖਬਰਾਂ
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 News Portal - Qtv Punjabi Qtv Punjabi.

No Result
View All Result
  • हमारा जिला
    • ऊधम सिंह नगर
    • काशीपुर
    • किच्छा
    • खटीमा
    • गदरपुर
    • जसपुर
    • नानकमत्ता
    • पंतनगर
    • बाजपुर
    • रुद्रपुर
    • सितारगंज
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल
  • स्वास्थ्य
  • सिख डायरेक्टरी
    • उत्तराखंड

© 2021 News Portal - Qtv Punjabi Qtv Punjabi.