सोने की चेन लेकर भागने वाला अभियुक्त यूपी के बिलासपुर क्षेत्र से दबोचा,11 अप्रैल 2025 को हरि मंदिर गली सोनी ज्वेलर्स की ज्वैलरी की दुकान की घटना
रुद्रपुर। मुख्य बाजार क्षेत्र स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से सोने की चेन देखने के बहाने चेन लेकर फरार अभियुक्त को पुलिस ने यूपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेन बरामद की है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। पुलिस के मुताबिक 11 अप्रैल 2025 को हरि मंदिर गली में स्थित सोनी ज्वेलर्स की ज्वैलरी की दुकान से एक अज्ञात व्यक्ति सोने की चेन खरीदने के बहाने चेन गले में पहनकर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित राकेश जड़िया की तहरीर पर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के बाद से ही फरार अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि बाजार पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियुक्त की सुरागरसी में जुटी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तलाश के दौरान अभियुक्त के बिलासपुर क्षेत्र में होने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अंकित कुमार पुत्र गिरधारी लाल, निवासी ग्राम पदमी, पोस्ट बाली, थाना शीशगढ़, जिला बरेली यूपी को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त एक पीली धातु (सोने) की चेन बरामद की है।
अभियुक्त ने पूछताछ में घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। एसएसआई ने बताया कि पूछताछ में यह भी पता चला कि अभियुक्त अंकित कुमार के विरुद्ध थाना शीशगढ़ व थाना ट्रांजिट कैंप में भी मुकदमें पंजीकृत है। कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम को 8 माह माह बाद सफलता मिली है। इधर चौकी प्रभारी बाजार जितेंद्र कुमार खत्री ने बताया कि अपराधियों पर नकेल कसने के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तारी टीम बाजार पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह खत्री, एएसआई अमित कुमार,हरीश रावत
