16 निर्धन कन्याओं का विधि-विधान से कराया विवाह
रुद्रपुर। यहां काशीपुर बाईपास रोड सिटी क्लब में जिंदगी जिंदाबाद” का पाँचवाँ सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। सामूहिक विवाह समारोह में 16 निर्धन कन्याओं का विवाह हुआ। शहर में इस आयोजन को लेकर उत्साह रहा और यह कार्यक्रम एक बार फिर साबित कर गया कि जब समाज एकजुट होता है, तो सेवा केवल सहायता नहीं, बल्कि सम्मान बन जाती है।
“जिंदगी जिंदाबाद” पिछले कई वर्षों से सामूहिक विवाह जैसे संवेदनशील सामाजिक कार्यों के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का संबल बन रही है। समारोह स्थल पर 16 वर-वधुओं के लिए सुसज्जित मंडप, पारंपरिक रीति-रिवाज, भोजन व्यवस्था और गृहस्थी के आवश्यक सामान दिया। इस समारोह में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई अन्य अतिथियों ने वर वधू को आर्शीवाद दिया।




