रुद्रपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, मजदूर की गोली लगने से मौत

रुद्रपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, मजदूर की गोली लगने से मौत

कोतवाली क्षेत्र फाजलपुर महरौला में रविवार सुबह जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुआ था विवाद,आधा दर्जन से अधिक खाली कारतूस बरामद

पुलिस के पहुंचने से मौके से दोनों पक्षों के लोग फरार,पुलिस जुटी तलाश में

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र फाजलपुर महरौला में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद के बाद 30 से अधिक राउंड फायरिंग हुई। इससे गोली लगने से खेत में काम करने आए बिहार निवासी मजदूर की मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास लोग एकत्र हुए तो दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। को दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंच शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल से करीब आठ से अधिक खाली कारतूस भी बरामद हुए है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
पुलिस के मुताबिक फाजलपुर महरौला प्रीत विहार निवासी एक व्यक्ति की घर के पास ही जमीन है। जबकि बगवाड़ा निवासी एक व्यक्ति की भी उनसे सटी हुई जमीन है। दोनों का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है जो न्यायालय में विचाराधीन है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार सुबह साढ़े दस बजे के आसपास बगवाड़ा निवासी तीनपानी स्थित लेबर अड्डे से मजदूरों को जमीन पर पिल्लर लगाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली पर ले गया और जब वह मटर के खेत जोतने लगा तो पास में ही रहने वाले दूसरा पक्ष आ गया। उन्होंने खेत जोतने का विरोध किया। लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी बीच एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक हुई फायरिंग के दौरान दोनों पक्षों ने 30 से अधिक राउंड फायरिंग की खबर की चर्चा है। मजदूरी करने आया बिहार के नरकटियागंज निवासी 32 वर्षीय कार्तिक की पसली में गोली लग गई और वह आर-पार हो गई। वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गया। लगातार हो रही फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सिटी प्रशांत कुमार, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई अनिल जोशी समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। पुलिस मौके पर पहुंची,तब तक दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। बाद में पुलिस ने घायल कार्तिक को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में बाजार पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार खत्री, एसआई प्रियांशु जोशी ने शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस और एसओजी की तीन टीम गठित की गई है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *