रुद्रपुर में भारतीय रिज़र्व बैंक, देहरादून की बैठक आयोजित

बैठक में 150 से अधिक उद्यमी पहुंचे,जिले में सूक्ष्म,लघु से उद्यमी को विकास की व्यापक संभावनाएं बताई

रूद्रपुर। भारतीय रिज़र्व बैंक, देहरादून की सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम से संबंधित बैठक टाउनहाल मीटिंग रुद्रपूर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिजर्व बैंक देहरादून अरविंद कुमार ने की। इस दौरान क्षेत्रीय निदेशक अरविंद कुमार ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और जिले में सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम ऊधमों के विकास की व्यापक संभावनाएं बताई। उन्होंने सूक्ष्म उद्यमों की महत्ता बताते हुए सभी से इस मंच का लाभ उठाने की अपील की । उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक दवारा उठाए गए कदम और किए गए नए प्रयासों की जानकारी भी उद्यमियों को दी। बैठक में प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर दिये गए तथा विभिन्न प्रकार की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।बैठक में नैनीताल बैंक के सीएमडी सुशील कुमार लाल. भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबन्धक परमदीप सिंह और स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया,पंजाब नेशनल बैंक के उपमहाप्रबन्धक व ऊधमसिंह नगर के जिला अग्रणी प्रबंधक चिराग पटेल, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार सहित जेम पोर्टल के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *