रुद्रपुर में यूपी निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में किराए पर रह रहा युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ गई। परिवार के लोग उपचार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय
हरीश पुत्र हरि प्रकाश
जिला मुडापांडे के गणेशपुर निवासी यहां प्रीत विहार में परिवार के साथ किराए पर रहता था। कल उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से इसका मेमो पुलिस को भेजा गया। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों से जानकारी ली उन्होंने शव पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मौत का सही कारणों को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के तीन बच्चे बताए जा रहे हैं। मृतक पेंटर का काम करता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *