रुद्रपुर विधायक ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कावरियों के चरण धोकर किया स्वागत

रुद्रपुर विधायक ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कावरियों के चरण धोकर किया स्वागत

विधायक बोले कावरियों की सेवा करना मेरा लिये विशेष सौभग्य की बात

रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हरिद्वार से पवित्र जल लेकर लौट रहे शिव भक्त कावरियों का महेशपुर क्षेत्र में विधायक शिव अरोरा ने स्वागत कर अभिनन्दन किया। इस दौरान विधायक ने कावरियों को कंबल व प्रसाद भेट कर उनकी सफल व मंगलमय यात्रा हेतु कामना की। विधायक नंगे पाव कावरियों की सेवा करते नजर आये। उन्होंने भोले के भक्तो के चरण धोकर उनकी यह कठिन सफल यात्रा की बधाई दी।
विधायक ने कहा कि प्रति वर्ष उनके द्वारा रुद्रपुर विधानसभा में अलग अलग क्षेत्रों में जाकर कावरियों का स्वागत किया जाता है इस वर्ष भी उनके द्वारा कावरियों का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। महेशपुर क्षेत्र में शिविर लगाकर उनको कंबल, प्रसाद वितरित किया ओर मेरा सौभाग्य है कि मुझे भोले के कावरियों के चरण धोने का पुण्य सौभग्य मिला। महाशिवरात्रि पावन पर्व पर चारो ओर भोले के भक्तों की धूम नजर आ रही है महादेव सभी पर कृपा बनी रहे।इस दौरान भाजपा नेता राजेश बजाज, प्रीत ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास,मनोज मदान, डंम्पी चोपडा, मयंक कक्कड़ आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *