विधायक बेहड़ ने नारायण अस्पताल पहुंच ठुकराल की मां का हाल जाना

विधायक बेहड़ ने नारायण अस्पताल पहुंच ठुकराल की मां का हाल जाना

जल्द स्वस्थ होने की कामना की

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की मां की सेहत में सुधार नहीं हुआ है। अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बृहस्पतिवार को किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने नारायण अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक ठुकराल की मां का हाल जाना। बेटे के ऊपर प्राथमिकी होने की सूचना मिलते ही ठुकराल की मां की तबीयत बिगड़ गई थी। सोमवार की सुबह उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। जहां उनका उपचार चल रहा है। ठुकराल का कहना है कि एक साल पहले जब उनका कथित ऑडियो वायरल हुआ तो मां ने पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के घर पहुंचकर माफी मांगी थी। रविवार की रात पुलिस ने उनके ऊपर प्राथमिकी की। इसकी जानकारी उनकी परिवारिक सदस्य ने मां को बता दी। जिसके बाद मां का ब्लेड प्रेसर बड़ा हुआ है। सांस लेने में दिक्कत आ रही है। ठुकराल ने बताया कि बुधवार को वह खुद मीना से सार्वजनिक माफी मांग चुके हैं। उधर विधायक तिलकराज बेहड़ ने अस्पताल पहुंचकर मां का हाल जाना। नारायण अस्पताल के एमडी डॉ प्रदीप अदलखा ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *