विधायक ने उपभोक्ताओं को भी भ्रम की स्थिति में न पड़ने का आह्वाहन किया
रुद्रपुर। गैस आपूर्ति में हो रही आमजन को किल्लत के बीच रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी के साथ गैस एजेंसियों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। विपक्ष से भ्रम की स्थिति न बनाए। सोमवार दोपहर को विधायक ने फायर ब्रिगेड औफिस के पास इंडेन गैस एजेंसी का दौरा कर लाइन में लगे उपभोक्ताओं से जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिलाया जिन उपभोक्ता की ऑनलाइन बुकिंग है उनको गैस आवश्य मिलेगी और मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी को भी निर्देशित किया जिन उपभोक्ता की बुकिंग है और कतार में खड़े है वह कोई भी खाली ना जाये।
विधायक ने कहा कि निश्चित रूप से यह अंतर्राष्ट्रीय संकट आया है। ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार गैस की आपूर्ति को हर हाल मे सुनिश्चित करवा रही है गैस को लेकर कोई कमी नहीं है जनता इस समय धर्य बनाकर रखे। इस स्थिति पर विधायक लगातार नजर बनाये हुऐ थे और गैरसैण सत्र के दौरान भी डीएम, एडीएम,जिला पूर्ति अधिकारी से लगातार फ़ोन के माध्यम से उनकी वार्ता जारी थी। जनता को गैस आपूर्ति को लेकर अनावश्यक दिक्कत न हो यह प्रशासन सुनिश्चित कर लें। प्रशासन इसको लेकर पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।विधायक ने कहा कि गैस आपूर्ति मे कोई कमी नहीं है जनता संयम से काम ले और इसको लेकर प्रदेश की धामी सरकार ने भी स्पष्ट कहा है हर उपभोक्ता को गैस उपलब्ध होंगी।जनता बिल्कुल भ्रम मे न आये गैस की देश में कोई कमी नहीं है ओर ना आने दी जायेगी। उन्होंने विपक्ष के लोगो से भी अपील की इस संकट के समय राजनीति न करते हुऐ जनता में पैनिक की स्थिति पैदा ना करे लोग लम्बी कतारों मे खड़े होकर परेशान हो रहें है।कुछ दिनों में यह समस्या समाप्त होकर सामान्य हो जायेगा ओर पूर्व की भाति घर घर गैस पहुंचानी आरम्भ हो जायेगी। इसके बाद विधायक झा कॉलेज के सामने बोरा गैस एजेंसी का भी भ्रमण किया। विधायक को जानकारी मिली सोमवार को 451 एलपीजी सलेंडर आये थे, जिसमे 435 मौके पर उपभोक्ता को वितरित किये जा चुके थे।16 सलेंडर एजेंसी में मौजूद थे।
विधायक ने गैस एजेंसी के मैनजर को चेतावनी दी इस संकट के समय किसी भी कर्मचारी ने कोई भी कालाबाजारी की कोशिश की उसको किसी भी हाल मे बक्शा नहीं जायेगा। गैस शत प्रतिशत उपभोक्ता को मिले यह सभी एजेंसी सुनिश्चित कर लें लोग अपने काम धंधे छोड़कर गैस लेने आये है उन उपभोक्ता को गैस आपूर्ति सुनिश्चित हो। उन्होंने भरोसा दिया उनका विधायक हर प्रकार से साथ खड़ा है। इस दौरान भाजपा पार्षद राजेश जग्गा,सचिन मुंजाल, राजेश कामरा, मनोज मदान,सुनील सिंह,डंम्पी चौपड़ा,मयंक कक्कड़,शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहें।

