विधायक ने कहा दीपावली से पहले व्यापारियों को मिलेगी वेंडिग जॉन मे दुकानों की चाबी
रुद्रपुर। शनिवार को विधायक शिव अरोरा ने वेंडिग जान के निर्माण कार्य का व्यापाऱ मंडल, महिया मार्किट, समोसा मार्किट, ठेली व्यवसायी के साथ स्थालीय निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि यह वेंडिग जॉन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जिसको देखकर लगता है यह वेंडिग जॉन उत्तराखंड का सबसे खूबसूरत सबसे बड़ा वेंडिग जॉन होने वाला। इसके बाद विधायक पैदल सभी व्यापरियो संग नगर निगम पहुँचे। जहाँ नगर निगम हॉल मे विधायक ने निगम की टीम के साथ बैठक की। बैठक में उपस्थित अपने वादे अनुसार दीपावली से पहले वेंडिग जॉन में व्यस्थापित हुए लोहिया मार्किट व्यापारी, समोसा मार्किट,रेडी फल व्यापारियों के बसाये जाने हेतु आवंटन प्रकिया शुरू कराने संबधित विषय पर चर्चा की। नगर निगम ने सहमति जताते हुए आवंटन प्रकिया की शुरुआत करने संदर्भ मे आदेश जारी किया। आदेश में 23 अक्टूबर तक व्यस्थापित व अपने निगम में दर्ज पुराने रिकॉर्ड संबधित दस्तावेज जमा करने का लिखित आदेश जारी किया।
विधायक ने कहा कि व्यापारियों के एक हर्ष का दिन है की दीपवाली पर उनको उनके दुकानों की चाबी मिलने जा रही है जो जी-20 के दौरान हटाये गये थे। आज लम्बे अरसे बाद उनके चहरो की रौनक वापसी आयी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर व विधायक शिव अरोरा के प्रयास से यह वेंडिग जॉन बनकर तैयार है। जिसके इसका आवंटन दीपावली से पहले किया जायेगा। विधायक ने कहा कि आज सबित कर दिया की वह वर्किंग करने मे विश्वास रखते है, झूठी घोषणा मे विश्वास नहीं रखते। जो बोलते है वो कर के दिखाते है। इस दौरान नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, उपायुक्त शिप्रा जोशी,व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा,कोषाध्यक्ष संदीप राव,सुरेश शर्मा,मनोज मदान, शैलेन्द्र ग्रोवर,हर्ष रावल, इंद्रजीत सिंह,मयंक कक्कड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
