समान नागरिक संहिता उत्तराखंड की ऐतिहासिक पहल,समानता की मजबूत नींव-शुक्ला

समान नागरिक संहिता उत्तराखंड की ऐतिहासिक पहल,समानता की मजबूत नींव-शुक्ला

नगर पालिका सभागार में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ कार्यक्रम,सीएम धामी ने वर्चुअल संबोधन किया

किच्छा। नगर पालिका सभागार में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन वर्चुअल माध्यम से प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सीएम धामी ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करना एक ऐतिहासिक, साहसिक और दूरदर्शी निर्णय है।उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता को लागू कर समान अधिकार, समान न्याय और सामाजिक समरसता की दिशा में ठोस पहल की है। यूसीसी लागू होने के बाद अब तक बड़ी संख्या में विवाह पंजीकरण कराए जा चुके हैं, जिससे समाज में पारदर्शिता बढ़ी है और महिलाओं को विशेष रूप से कानूनी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण मिला है। यह कानून वास्तव में “आधी आबादी का पूरा अधिकार” सुनिश्चित करने वाला साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यूसीसी के माध्यम से प्रदेश के हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान दिलाने का संकल्प अब उत्तराखंड की पहचान बनता जा रहा है। यह कानून जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर समानता, न्याय और पारदर्शिता की मजबूत नींव रखता है। उत्तराखंड की इस ऐतिहासिक पहल से प्रेरणा लेकर अन्य राज्यों में भी यूसीसी लागू करने की दिशा में कार्य शुरू हो चुका है, जो देश में सामाजिक सुधार की एक नई लहर का संकेत है।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल संवैधानिक मूल्यों को सशक्त करता है, बल्कि एक आधुनिक, सशक्त और समान समाज के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी यूसीसी के लाभों की सराहना करते हुए सीएम धामी के इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया। कार्यक्रम को एसडीएम गौरव पांडे ने भी संबोधित किया। यहां तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, ईओ दीपक शुक्ला,मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया,संदीप अरोरा,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश कोली रज्जी, नितिन बाल्मीकि, सचिन बाल्मीकि, अमरनाथ कश्यप, जितेंद्र गुप्ता, ततीर अहमद,पूनम अग्रवाल, कविता मान, मधु गुप्ता,दया डसिला, नारायण पाठक, सुमित समेत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *