सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती पर यूनिटी मार्च एकता पदयात्रा

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती पर यूनिटी मार्च एकता पदयात्रा

किच्छा में पूर्व विधायक शुक्ला के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

रुद्रपुर। किच्छा विधानसभा क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती पर कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई यूनिटी मार्च एकता पदयात्रा में जनसैलाब उमड़ा। एकता पदयात्रा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें शामिल हजारों लोग हाथ में तिरंगा लिए थे। रविवार सुबह 10:30 बजे आवाज विकास किच्छा स्थित पटेल जी की प्रतिमा पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा की शुरुआत हुई। पूर्व विधायक एवं कार्यक्रम सयोजक राजेश शुक्ला ने सरदार वल्लभभाई पटेल को आधुनिक भारत का निर्माता कहा, उन्होंने कहा कि यदि सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे लोह पुरुष हमारे देश में पैदा नहीं हुए होते तो इतनी कुर्बानीयो के बाद आजाद हुआ भारत 500 से अधिक टुकड़ों में बट गया होता। उन्होंने अपने फौलादी व्यक्तित्व एवं दूरदर्शिता से इस 500 से अधिक रियासत को हिंदुस्तान में मिलाकर जो काम किया है उससे यह साबित हुआ कि सच मायने में भारत रत्न थे। किच्छा नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया ने कहा कि सरदार पटेल को यदि भारत का प्रथम प्रधानमंत्री बनाया गया होता तो पीओके हिंदुस्तान का हिस्सा होता।
किच्छा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल को सच्चा सम्मान एवं उनके सपनों का भारत बनाने का काम सच्चे अर्थों में नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया जब धारा 370 को हटाया गया।
पंतनगर मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के प्रबल पक्षधर थे।ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने कहा कि राष्ट्र की एकता के प्रबल पक्षधर सरदार वल्लभभाई पटेल जात-पात एवं छुआछूत के घोर विरोधी थे, वे मानते थे कि पिछड़ो एवं दलितों को ताकतवर बनाए बिना हम राष्ट्र के एकीकरण की भावना को मजबूत नहीं कर सकते।
नगला नगर पालिकाध्यक्ष सचिन शुक्ला ने कहा कि राष्ट्र की एकता को सर्वोपरि मानने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपना जीवन राष्ट्र को अर्पित किया। 530 रियासतों को एक कर एक विशाल एवं सशक्त भारत की नींव रखी। सभा का संचालन मनमोहन सक्सेना ने किया।
एकता पदयात्रा सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा से प्रारंभ होकर आवास विकास, सुनहरी मस्जिद होते हुए मुख्य मार्ग पर आई जहां भाजपा नेता संजीव खन्ना के प्रतिष्ठान स्वागत किया। इसके बाद यात्रा गुरुद्वारा गेट पहुंची जहां सभासद संदीप अरोरा एवं केतन कालरा के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने स्वागत किया। उसके बाद यात्रा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पहुंची जहां प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं स्वागत भाजपा नेता कुलदीप बग्गा के संयोजन में हुआ। यात्रा आगे बढ़ती हुई मुख्य बाजार पहुंची जहां देवभूमि व्यपार मंडल अध्यक्ष विजय अरोरा के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया। क्रय विक्रय चेयरमैन मूलचंद राठोर के नेतृत्व में एकता यात्रा का स्वागत किया। यात्रा वॉर्ड 14- 15 से होती हुई रेलवे स्टेशन के पास पहुंची उसकी पश्चात एफसीआई गोदाम के निकट बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता की अगुवाई में सभी यात्रियों को फल प्रदान किए गए और फूल मालाओं से स्वागत हुआ। बाद में बंडिया नहर बाईपास पहुंची
जहां नामित सभासद चंदन जयसवाल एवम अमरनाथ कश्यप की अगुवाई में यात्रा का स्वागत। यात्रा का समापन किच्छा चीनी मिल प्रांगण में हुआ जहां शहर की राइस मिल एसोसिएशन की अध्यक्ष चिंपू यादव के नेतृत्व में राइस मिल एसोसिएशन द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया।
यात्रा में राजेश तिवारी, जिलामंत्री प्रमोद मित्तल, आशीश ढ़ाढा, प्रधान संघ अध्यक्ष विरेंद्र यादव,जितेंद्र गौतम, मुकेश कोली, नितिन फुटेला, शेर सिंह, डॉ सावन सिंह, खेमकरण कश्यप, इफ्तिखार मियां, रामस्वरुप, दक्षिणी किच्छा सहकारी समिति अध्यक्ष मंजू रावत, नारायणपुर सोसाइटी अध्यक्ष नरेंद्र ठुकराल, मधुलेश तिवारी, कृष्ण कान्हा तिवारी, लल्लन शाही,नारायण पाठक, जसमीत कक्कड़, सहकारी समिति पूर्वी रुद्रपुर अध्यक्ष जसवीर सिंह,धीरज सिंह, अंकित तिवारी, सुरेंद्र चौधरी, दीपक तिवारी, मधु गुप्ता, विजय तोमर, टीकम सिंह कोरंगा, अमरीक मंड, सचिन बाल्मीकि,प्रमोद गुप्ता, रविकांत वर्मा, सतीश गुप्ता, राजेश कोली, मंगत चुघ, सलमान खान, मीना शर्मा, सूरज पाल कश्यप, सुशील गंगवार आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *