सिल्वर डस्ट के नाम पर 15 लाख लेकर थमा दी मिट्टी

फिरोजाबाद के एजेंट से रुद्रपुर के तीन युवकों ने की ठगी, पीड़ित ने एसएसपी को दिया शिकायती पत्र

रुद्रपुर। सिल्वर डस्ट (कांच पर फिनिशिंग करने वाला ) के नाम पर रुद्रपुर के युवकों ने एक एजेंट से 15 लाख रुपये लिए। रुपये लेने के बाद युवक बिल लाने की बात कहकर फरार हो गए। एजेंट के कट्टे खोलकर देखा तो उनके अंदर मिट्टी मिली। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंप युवकों पर कार्रवाई की मांग की है।मंदिर कटरा, थाना पठानान, फिरोजाबाद निवासी अमन आदिल ने बताया कि वह एजेंट है और कई कंपनियों के सिल्वर डस्ट की सप्लाई करता है। आदिल के अनुसार 18 अक्तूबर को वह अपने दोस्त भूरउद्दीन के साथ सिल्वर डस्ट खरीदने के लिए रुद्रपुर में नदीम फैसल के पास आए थे। नदीम ने उन्हें जाफरपुर गांव में रोहित व अजीम नाम के दो लाेगों से सिल्वर डस्ट खरीदने के लिए मिलवाया। सिल्वर डस्ट खरीदने पर बात बनी। इस दौरान तीनों युवकों ने 14 लाख रुपये कैश व एक लाख रुपये यूपीआई के माध्यम से लेकर 15 कट्टे दिए गए। इसके बाद तीनों युवक बिल लेकर आने की बात कहकर चले गए, लेकिन वापस लौटकर नहीं आए। इसके बाद सभी ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर दिए। जब उन्होंने कट्टे खोलकर देखे तो उनके अंदर मिट्टी पाई गई। पीड़ित ने एसएसपी से तीनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *