सीपीयू ने चेकिंग के दौरान रोडवेज बस चालक को नशे की हालत में बस चलाते पकड़ा

सीपीयू ने चेकिंग के दौरान रोडवेज बस चालक को नशे की हालत में बस चलाते पकड़ा

कोतवाली पुलिस के सुपुर्द,बस सीज,बस हल्द्वानी से आगरा जा रही थी

रुद्रपुर। सीपीयू ने चेकिंग के दौरान रोडवेज बस चालक को नशे की हालत में बस चलाते पकड़ लिया। बाद में सीपीयू ने बस को सीज कर चालक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बुधवार सीपीयू प्रभारी एसआई गोधन सिंह अपनी टीम के साथ नैनीताल हाईवे पर वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान उत्तराखंड रोडवेज बस नंबर यूके 04 पीए 1137 के चालक बस को चलाने के दौरान लहराते देख संदेह होने पर पीएसी के पंप के पास रोडवेज बस को रोक लिया। सीपीयू प्रभारी के मुताबिक बस को आगरा लेकर जा रहा चालक बस के खराब होने पर मुरादाबाद से किसी तरह बस को लेकर वापस लौट रहा था। उन्होंने चालक मोहम्मद जाहिद पुत्र मोहम्मद अली निवासी वार्ड नंबर पांच नई बस्ती काठगोदाम जनपद नैनीताल को नीचे उतार कर एल्कोहल मीटर से जब उसकी जांच की तो उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। जिस पर उन्होंने रोडवेज बस को सीज कर उसे पुलिस लाइन में खड़ा कर दिया। इसके बाद नशे की हालत में पकड़े गए चालक को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने बताया कि बस सीज कर दी गई। उन्होंने इस मामले से रोडवेज के संबंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया है। टीम में हेड कांस्टेबल मनीष पंत,हेड कांस्टेबल कमल कुमार,हेड कांस्टेबल विरेंद्र,हेड कांस्टेबल नारायण सिंह, गजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *