सुखवंत सिंह की वीडियो में जिन जिन लोगों के नाम लिए उन पर एफआईआर दर्ज कर सीबीआई जांच की मांग

सुखवंत सिंह की वीडियो में जिन जिन लोगों के नाम लिए उन पर एफआईआर दर्ज कर सीबीआई जांच की मांग

चाहे कोई पब्लिक का आदमी हो या पुलिस से संबंधित पुलिस अधिकारी,श्री गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी की बैठक में तय हुए प्रस्ताव

रुद्रपुर। कोतवाली आईटीआई क्षेत्र निवासी किसान सुखवंत सिंह ने जनपद नैनीताल क्षेत्र में खुद को गोली मारकर की गई खुदकुशी के मामले में गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी की रुद्रपुर गोल मार्केट गुरुद्वारा में बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में तय किया गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी समेत अन्य लोगों को मांगों के साथ एक पत्र लिखा जाएगा। गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी ने मांग की है कि जिस तरह से मृतक सुखवंत सिंह ने अपनी वीडियो में जिन-जिन आरोपियों का नाम लिया है भले वह कोई पब्लिक का आदमी है या कोई पुलिस से संबंधित पुलिस अधिकारी उन सभी पर एफआईआर दर्ज करके इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए। बैठक के बाद सेंट्रल कमेटी के सेक्रेटरी प्रतिपाल सिंह,गुरमीत सिंह,मंजीत सिंह मक्कड़ समेत कमेटी के अन्य लोगों ने बताया कि थाना इंचार्ज कुंदन रौतेला ने सिख समाज के लिए बहुत ही भद्दी और ना सहने योग्य शब्दावली का इस्तेमाल किया है जो बहुत ही निंदनीय है। गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी ने मांग की कि कुंदन रौतेला जैसे आदमी पुलिस महकमें में अपनी सेवाएं देने लायक नहीं है। इसलिए कुंदन रौतेला को केवल सस्पेंड ही नहीं बल्कि उसे तुरंत बर्खास्त किया जाए। क्योंकि भाई सुखवंत सिंह ने आत्महत्या शासन प्रशासन की घोर लापरवाही और शासन प्रशासन के द्वारा अपनी ड्यूटी और फर्जों को पूरा न करने के कारण की गई है। इसलिए गुरुद्वारा सिख केंद्रीय कमेटी यह मांग करती है कि सुखवंत सिंह के परिवार के अपने हुए चार करोड रुपए के आर्थिक नुकसान की भरपाई के अलावा शासन की तरफ से उसको अतिरिक्त 4 करोड रुपए परिवार को मुआवजे के रूप में दिए जाएं। जिस तरह से सुखवंत सिंह के परिवार के सदस्यों के बयान बदले जा रहे हैं या बदलवाए जा रहे हैं गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी यह महसूस करती है कि परिवारिक मेंबरों के ऊपर काफी दबाव है। ऐसे हालातो में सीबीआई की जांच और भी जरूरी है। गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी परिवार से भी यह विनती करती है कि गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी की सेवाओं की जहां पर भी जरूरत महसूस करें वह हमें याद करें हम परिवार के साथ हर तरीके से खड़े हैं। 20 जनवरी को वीर सुखवंत सिंह की अंतिम अरदास है उसे अंतिम अरदास में अधिक से अधिक संगत को पहुंचाने की विनती की गई। 20 जनवरी तक इस मसले में की जाने वाली कार्रवाई को देखते हुए दोबारा फिर इस मसले पर श्री गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी की मीटिंग जल्द ही बुलाई जाएगी। बैठक में कमेटी के प्रधान जोगिंदर सिंह,सुरमुख सिंह विर्क,गुरमीत सिंह अजमेर सिंह, हरजीत सिंह विरदी, जीत सिंह चाचू, बलविंदर सिंह, सोमपाल सिंह, परविंदर सिंह, अमनदीप सिंह, कमलजीत सिंह, हरि सिंह ग्रोवर, करनैल सिंह नागपाल, रंजीत सिंह,सुरेन्द्र सिंह ग्रोवर,बलदेव सिंह बाजवा,अवतार सिंह, हरविंदर सिंह जॉनी समेत अन्य मेंबर मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *