बुक्सा जनजाति के आराध्य श्रद्धेय राजा जगत देव सिंह की प्रतिमा खंडित करने का मामले ने पकड़ा तूल, पुलिस कार्यालय घेरा
11 माह बाद भी नहीं हुआ प्रतिमा खंडित प्रकरण का खुलासा
रुद्रपुर। शुक्रवार को गदरपुर के भाजपा विधायक अरविंद पांडेय ने समर्थकों के साथ एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने एसपी क्राईम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के बाद विधायक ने मीडिया को बताया कि हमारे मुख्यमंत्री और एसएसपी देश के सबसे ईमानदार है, केवल हमारे पास काम नहीं, खाली हैं। समझ नहीं आया विधायक ने तारीफ की या तंज कसा। बता दें कि गांव डलपुरा गदरपुर स्थित बुक्सा जनजाति के आराध्य श्रद्धेय राजा जगत देव सिंह की प्रतिमा खंडित करने का मामला अचानक उस वक्त गर्मा गया। 11 माह बाद भी प्रतिमा खंडित प्रकरण का खुलासा नहीं हुआ। भड़के गदरपुर विधायक ने समर्थकों के साथ पुलिस कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने एसपी क्राईम को ज्ञापन देने के बाद ऐलान किया कि यदि जल्द ही प्रकरण के दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई,तो वृहद आंदोलन होगा। जिसके बाद विधायक अरविंद पांडेय ने तत्काल वैकल्पिक प्रतिमा लगा दी और बुक्सा नेताओं ने तहरीर देकर खुलासा का मुद्दा उठाया था। बार- बार मुद्दा उठाने के बाद भी 11 माह से कोई खुलासा नहीं हुआ। तो शुक्रवार को विधायक अरविंद पांडेय बड़ी संख्या में बुक्सा समर्थकों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और कप्तान की अनुपस्थिति में एसपी क्राइम निहारिका तोमर को ज्ञापन सौपा। विधायक पांडेय का कहना था कि बुक्सा समाज और वह खुद कई बार एसएसपी के अलावा गदरपुर पुलिस से पर्दाफाश का मुद्दा उठा चुके है,लेकिन अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ,क्योंकि प्रतिमा खंडित करने के पीछे कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं के हाथ हो सकता है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही खुलासा नहीं हुआ। तो उग्र आंदोलन हो गा। इस मौके पर कंचन सिंह,लक्ष्मण सिंह,चरण सिंह, सुजात सिंह,बबलु कुमार,श्याम सिंह,महादेव सिंह,गंगाराम,प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।
