हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सशक्त बनाना प्राथमिकताः विकास शर्मा

हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को सशक्त बनाना प्राथमिकताः विकास शर्मा

महापौर ने सुभाष कॉलोनी में सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

रूद्रपुर। शहर के विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर विकास शर्मा ने वार्ड संख्या 28 सुभाष कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर के सामने सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने महापौर विकास शर्मा एवं पार्षद चिराग कालरा का स्वागत किया और लंबे समय से प्रतीक्षित निर्माण कार्य शुरू होने पर आभार व्यक्त किया।
महापौर ने कहा कि शहर में विकास कार्य जनभावनाओं के अनुरूप धरातल पर उतारे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुभाष कॉलोनी की इस सड़क और नाली के निर्माण का लोग वर्षों से इंतजार कर रहे थे। यह कार्य राज्य वित्त एवं नगर निगम निधि से स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक वार्ड में बेहतर सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराना हमारी प्राथमिकता है। शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए निगम लगातार प्रयासरत है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में रूद्रपुर को कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात मिल चुकी है। आने वाले समय में और भी कई बड़ी परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास का यह सिलसिला थमने नहीं दिया जाएगा और जनता से किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा। कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें सेवा का अवसर दिया है, उस विश्वास को वे कभी टूटने नहीं देंगे। कार्यक्रम में पार्षद चिराग कालरा, पुष्पा गोवर, अन्नू सागर, नगर निगम के अधिकारी समेत अन्य लोग मौजूदरहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *