हिस्ट्रीशीटर तमंचे के साथ गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई

हिस्ट्रीशीटर तमंचे के साथ गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। एसएसपी के निर्देश पर जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। इसी कार्रवाई के तहत के एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी, एसपी क्राइम निहारिका तोमर के दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना ट्राजिट कैंप मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस का अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना ट्राजिट कैंप के हिस्ट्रीसीटर बलजोर सिंह पुत्र रामचरन सिंह निवासी वार्ड 12 गड्ढा कॉलोनी शास्त्रीनगर को गिरफ्तार किया। तमंचा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिश टीम में एसआई अकरम अहमद, विपेन्दर सिह आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *