हैला इंफ्रा मार्केट कंपनी में एक कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हैला इंफ्रा मार्केट कंपनी में एक कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

श्रमिकों में रोष, कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी, मौके पर पहुंची पुलिस

भदईपुरा निवासी 50 वर्षीय हरीश शंकर गंगवार पुत्र छवी नाथ सेक्टर नौ, प्लाट एक स्थित हैला इंफ्रा मार्केट कंपनी में तैनात था। वह पत्नी हीरा कली और 12 साल के पुत्र विशाल के साथ रहता था। जबकि बड़ी पुत्री पूजा का विवाह हो चुका है और वह उनके ही मकान में पति भूपेंद्र के साथ किराए में रहती है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात वह 10 बजे डयूटी पर आया। सुबह सात बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर काल की। कई बार नंबर डायल करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इस पर हरीश शंकर का दामाद भूपेेंद्र और साला घनश्याम कंपनी पहुंचे। जहां सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि वह सुबह छह बजे ही जा चुका है। काफी खोजबीन के बाद भी जब हरीश शंकर गंगवार का कुछ पता नहीं चला तो वह सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास फैक्ट्री पहुंचे और उनकी तलाश की। इस दौरान कंपनी के बिजली पैनल रूम में उसकी लाश मिली। यह देख उन्होंने मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिवार के लोग और तमाम लोग कंपनी पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि हरीश शंकर गंगवार की हत्या की गई है। उसके मुंह और सिर पर चोट के निशान है। सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। बाद में पुलिस ने कर्मी को अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। इधर कंपनी के श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी से जानकारी चाही तो उसने से संपर्क नहीं हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *