किच्छा। 13 अक्टूबर को इंदिरा गांधी खेल मैदान, किच्छा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारी के संबंध में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रुपरेखा तय की।
पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और उनके अनुरोध पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को एक बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री ने पूरे भारत में 12 इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी के विकास के निर्णय में से एक स्मार्ट सिटी के रूप में खुरपिया, किच्छा को चुना है। यह उत्तराखंड के औद्योगिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और राज्य के लिए गर्व का क्षण है। इसी उपलक्ष्य में 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री धामी का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस समारोह के माध्यम से मुख्यमंत्री के नेतृत्व और राज्य के प्रति उनके समर्पण का सम्मान किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों और विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री के अभिनंदन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है और आयोजन की सभी तैयारियों को समय पर पूरा किया जाएगा।बैठक में मंडल अध्यक्ष किच्छा नगर मनमोहन सक्सेना, कीच्छा ग्रामीण अक्षय अरोड़ा, बंटी खुराना,धर्मराज जायसवाल,सुरेंद्र चौधरी,महेंद्र पाल, बलजीत गाबा,मुकेश कोली, विशाल गुप्ता, दिलीप जीना,देवेंद्र शर्मा,अजय साहनी, अमरनाथ कश्यप, दीपा राय, आरती दुबे, लता गंगवार, कविता मान, करुणा तिवारी, पूनम अग्रवाल, राजकुमार कोली, टीकम सिंह कोरंगा, शशिकांत मिश्रा, राजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।