31वीं वाहिनी पीएसी का 55वां स्थापना दिवस का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं के साथ समापन

31वीं वाहिनी पीएसी का 55वां स्थापना दिवस का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं के साथ समापन

डीएम नितिन सिंह भदौरिया और सेनानायक 31वी वाहिनी पीएसी पंकज भट्ट ने विजेताओं को पुरस्कृत किया

रुद्रपुर। यहां 31वीं वाहिनी पीएसी परिसर में आयोजित 4 दिवसीय पीएसी का 55वां स्थापना दिवस रंगारंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। समापन के मौके पर मुख्य अतिथि डीएम नितिन भदौरिया रहे। इस दौरान उन्होंने डीएम नितिन भदौरिया और सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी पंकज भट्ट ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। पीएसी के सेनानायक पंकज भट्ट ने बताया कि यहां पीएसी 31वीं वाहिनी पीएसी का 55वां स्थापना दिवस पर चार दिवसीय मेला महोत्सव का आयोजन हुआ। शुक्रवार शाम को मेले का समापन हो गया। मेले में विभिन्न प्रकार के बच्चों के मनोरंजक के अलावा फिरोजाबाद की चूड़ियां,पहाड़ी दालें,विभिन्न खेलों,खाद्य सामग्री,वस्त्रों आदि के स्टाल लगाये गये। विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि मेला महोत्सव में वाहिनी आर्केस्ट्रा टीम,वाहिनी की महिला पुलिस कर्मियों, पुलिस मार्डन स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मेला परिसर के माहौल को और भी संगीतमय बना दिया। जिसकी कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रशंसा की। सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले बच्चों को पुरूस्कार वितरण किये। मेला महोत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में प्रशिक्षणाधीन हेड कांस्टेबल तथा महिला वर्ग में वाहिनी परिसर की महिलाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डीएम व सेनानायक ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उप सेनानायक मिथिलेश कुमार सिंह, सहायक सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी तपेश कुमार चन्द, 31वीं वाहिनी शिविरपाल राकेश माहरा, आरआई आरटीसी भूपेश पाण्डेय, दलनायक गिरीश चन्द्र जोशी, सूबेदार सैन्य सहायक खुर्शीद अली, प्लाटून कमाण्डर, दीपा कर्नाटक,गीता उप्रेती, राकेश, श्याम पाल रावत, मीडिया को मेला महोत्सव की खबरें भेज रही हिमानी जोशी समेत समस्त दल के दलनायक अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *