एक युवक पर लगाया बहला फुसलाकर कर ले जाने का आरोप, मुकदमा
रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक किशोरी के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर एक पर पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी घर में सहेली के जन्म दिन पर रोडवेज पर जाने की बात कह गई थी। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र संजय नगर खेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ किराए पर रहता है। अमित के मकान पर किराये में रहता है। बताया कि उसकी पुत्री किसी अभय घरामी नामक लड़के से फोन पर बात करती थी। 29 अगस्त 24 को 11 बजे पुत्री अपनी मां से किसी सहेली के जन्मदिन होने की बात कहकर रोड़वेज के पास जाने की बात कह गई थी। आज तक घर वापस नहीं लौटी। उन्होंने पुत्री को काफी जगह व रिश्तेदारी में तलाश किया, मगर कहीं नहीं मिली। परिजनों ने उक्त अभय घरामी नामक युवक पर बहला फसलाकर अपने साथ ले जाने का शक जताया। परिजनों ने पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।