रुद्रपुर। किशोरी को बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही। पुलिस के मुताबिक शहर निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी उसकी 14 वर्षीय पुत्री को दो दिन पहले रात को फाजलपुर महरौला निवासी नीरज ठाकुर बहला फुसलाकर अपने घर ले गया था। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पुत्री काफी देर तक घर में नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी। इस दौरान पता चला कि वह नीरज के घर पर है। परिजन वहां पहुंचे तो वह मिल गई। पूछताछ में किशोरी ने परिजनों को बताया कि नीरज ठाकुर ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक विवेचना एसआई महिला नेहा राणा कर रही। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसआई दीपक कौशिक ने आरोपी के पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।