रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैम्प से किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर ली। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र नारायण कॉलोनी निवासी संजय सिंह पुत्र हरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि 8 सितंबर 2024 लगभग 4 बजे 15 वर्षीय पुत्र नितिन सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बताया कि पुत्र की सभी सम्भावित जगह व रिश्तेदारी में खोजबीन की ,लेकिन पुत्र का कही पर कुछ पता नही चला। उन्होंने पुत्र के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुत्र की सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई। पुलिस ने किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।