रुद्रपुर। घर में घुसकर किशोरी को गोली मारने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और बिना नंबर की बाईक बरामद की है। पुलिस उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही। बता दें कि 7 अक्टूबर 24 को थाना क्षेत्र में घर मे घुसकर परिजनो को जान से मारने की धमकी और किशोरी को जान से मारने की नियत से गोली मार दी थी। गोली लगने से किशोरी घायल हो गई। इस मामले में घायल किशोरी के परिजनों ने रिहान उर्फ जेरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी की गिरफ्तारी को एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के निर्देशन में सीओ सितारगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। आरोपी रिहान उर्फ जेरिफ की गिरफ्तार को कई जगहों पर दबिश दी। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी रिहान उर्फ जेरिफ पुत्र सुभान शाह निवासी वार्ड नम्बर 19 सिरौलीकला पुलभट्टा को बहेडी से सिरौलीकला को आते हुए भंगा गाँव के नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त तमंचा 12 बोर मय खोखा कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने गुस्से व नाराजगी में पीडिता को गोली मारने की बात बतायी गयी ।पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।