परिवार के अधिकतर लोग कांवड़ लेने हरिद्वार गये है
रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप में एक महिला का शव घर में ही फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय
लतिका का विवाह सुखदेव मंडल
निवासी- वार्ड 3जी ब्लॉक ट्रांजिट कैंप से करीब 12 वर्ष पहले हुआ था। मृतका के एक बेटा है। मृतका का पति,जेठ ससुर कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गये। घर के अन्य सदस्य कहीं गये। वह घर पर अकेली थी। महिला को घर पर ही फंदे पर लटका देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका के मायके वालों को सूचना दी गई है। पुलिस शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेजा गया है। एसआई महेश कांडपाल ने बताया कि घर पर उसकी जेठानी थी। महिला ने किन कारणों यह कदम उठाया। उसकी जांच की जा रही है।