एसएसपी की सख्ती, ऐसे अपराधियों पर पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई
रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा की सख्ती के बाद पुलिस ने पहचान छिपा कर यौन शोषण और ब्लैक मेंलिंग के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसएसपी ने बताया कि कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने एक युवती को ब्लैकमेल कर यौन उत्पीड़न करने तथा अपनी पहचान छिपाकर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त के ख़िलाफ़ तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व उसकी पहचान एक युवक आहद ठाकुर नाम से हुई थी। उसने स्वयं को हिन्दू बताता था। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसकी रिकॉर्डिंग को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी पर दबाव देकर उसे रुद्रपुर स्थित एक होटल में बुलाया। यहां पर युवक ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसे बाद में पता चला आरोपी का वास्तविक नाम आहद खान पुत्र तसलीम खान निवासी किच्छा है। पहचान छिपाकर हिन्दू नाम से धोखाधड़ी कर रहा था। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने घटना को गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अभियुक्त को काशीपुर रोड स्थित गल्ला मंडी के पास से गिरफ्तार किया।पूछताछ में अभियुक्त आहद खान पुत्र तसलीम खान निवासी किच्छा ने स्वीकार किया कि उसने युवती को धोखे में रखकर होटल में बुलाया था।आधार कार्ड में नाम धोखाधड़ी से हिन्दू नाम “आहद ठाकुर” में बदल लिया था ताकि पहचान छिपाई जा सके। एसएसपी ने बताया कि
महिलाओं के साथ अपराध करने वालों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।
