भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रुद्रपुर। उत्तराखंड आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा तस्करी पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपद ऊधम सिंह नगर में एक सटीक, रणनीतिक और कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त उत्तराखंड,संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊं मंडल, जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर, तथा सहायक आबकारी आयुक्त (प्रवर्तन) के दिशा-निर्देशन में की गई। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मिली एक सूचना पर रात करीब 12:30 बजे ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में संदिग्ध स्कूटी को रोका गया। जिसमें 5 पेटी मस्तीह ब्रांड की देसी मदिरा बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने प्रीत विहार क्षेत्र में अतिरिक्त स्टॉक की जानकारी दी। इस पर टीम ने तलाशी में 16 पेटी और बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त सुनील पुत्र महेंद्र पाल, निवासी वार्ड 8 रम्पुरा,बृजकिशोर, दुकान मालिक, निवासी वार्ड 25 प्रीत विहार। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मस्तीह ब्रांड की शराब सीमावर्ती राज्य यूपी में रुपए 75 प्रति टेट्रा पैक (200 एमएल ) की दर से उपलब्ध होती है,श। जबकि उत्तराखंड में इसी धारिता की माल्टा ब्रांड रुपए 95 में विक्रय होती है। इस मूल्य अंतर का अनुचित लाभ उठाकर तस्कर सीमावर्ती मार्गों से रुद्रपुर क्षेत्र में अवैध मदिरा की आपूर्ति कर रहे थे।राज्य के राजस्व की हानि पहुँचाई जा रही थी। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60 एवं 63 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है और कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। टीम में आबकारी निरीक्षक: महेंद्र सिंह बिष्ट, बृजेश जोशी उप आबकारी निरीक्षक: विजेंद्र सिंह, महेश पंत, देवेंद्र कुमार, सिपाही: दीपक दूबे, संतोष लोहनी, वीरेंद्र कुमार, विकास रावत, राजेंद्र प्रसाद, मंजू आर्या आदि शामिल रहे।
