लिविंग रिलेशन में रह रहीं शिक्षिका की संदिग्ध अवस्था में जलकर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

लिविंग रिलेशन में रह रहीं शिक्षिका की संदिग्ध अवस्था में जलकर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

रुद्रपुर- कौशल्या फेस दो निवासी 52 वर्षीय सुषमा पंत किच्छा स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी। बताया जा रहा है कि वह अकेली थी और उसके साथ यूपी निवासी विवाहित अजय मिश्रा 14-15 साल से केयर टेकर के रूप में रह रहा था। अजय मिश्रा दक्ष चौराहे पर होटल चलाता है। मंगलवार सुबह सुषमा पंत घर पर ही थी, जबकि अजय मिश्रा सुबह सवा सात बजे मुख्य गेट पर ताला लगाकर होटल पर चला गया। इस दौरान सुषमा ने घर के बाहर से गुलाब के फूल पूजा पाठ के लिए तोड़े। दोपहर में जब अजय मिश्रा घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था, जब उसने दरवाजे को धक्का दिया तो सुषमा की जली लाश देखकर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। बाद में सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र गंगवार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएसआइ नवीन बुधानी, एसआइ नवीन जोशी, एएसआइ मोहन जोशी और फोरेंसिक टीम प्रभारी सत्य प्रकाश रायपा पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य संकलन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अजय मिश्रा पर उसकी जलाकर हत्या का आरोप लगाया। कोतवाल ने बताया कि मामला संदिग्ध है। अजय मिश्रा से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि उसकी जलाकर हत्या की है या आत्महत्या है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *