रम्पुरा में दबिश के दौरान वारंटी ने पुलिस को देख छत से लगा दी थी छलांग,पुलिस कर्मी ने भी बगैर देर लगाए वारंटी के पीछे कूद मारी
जनपद में पुलिस की वारंटियों और वांछितों के खिलाफ कार्रवाई तेज
रुद्रपुर। जनपद में पुलिस वारंटियों और वांछितों के खिलाफ गिरफ्तारी को कार्रवाई कर रही है। इसी कार्रवाई में रम्पुरा क्षेत्र में पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी तो एक वारंटी ने पुलिस को देख छत से छलांग लगा दी, पुलिस कर्मी ने भी बिना देर लगाए और जान जोखिम में डालकर वारंटी के पीछे छलांग लगा दी और वारंटी को दबोच लिया। हालांकि पुलिस कर्मी का पैर फैक्चर हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि जनपद में वारंटियों और वांछितों की गिरफ्तारी को पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि रविवार रात रम्पुरा पुलिस चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रम्पुरा में वारंटियों के घरों में दबिश दी। पुलिस ने रम्पुरा निवासी बजीर कोली पुत्र केदार कोली के घर में दबिश दी तो बजीर ने पुलिस को देख छत से छलांग लगा दी। इस दौरान चौकी के कांस्टेबल जगदीश पाठक ने भी बिना देर किए और जान जोखिम में डालकर वारंटी के पीछे ही छलांग लगा दी और उसे दबोच लिया। हालांकि पुलिस कर्मी जगदीश पाठक का पैर फैक्चर हो गया,गुम चोटें भी आईं। घायल पुलिस कर्मी को अस्पताल पहुंचाया गया। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि घायल पुलिस कर्मी की रम्पुरा पुलिस चौकी में तैनाती है। पैर फैक्चर हो गया। वारंटी को कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस ने
ने पुलिस को देख दौड़ लगा दी। इस बीच एक पुलिस कर्मी भी उसे पकड़ने को दौड़ लगा दी। इससे पुलिस कर्मी घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि
बजीर कोली के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था और कोर्ट में तारीख पर नहीं पहुंच रहा। इस पर कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मंजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी बिंदुखेडा और आकाश पुत्र ओमप्रकाश निवासी रम्पुरा की भी गिरफ्तारी की गई है। इन दोनों के खिलाफ भी कोर्ट से वारंट जारी हुए थे। टीम में एसआई दीपक बहुगुणा, गणेश धानिक, महेंद्र कुमार, कृष्णा टम्टा आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
