सैकड़ो लोग तिरंगा हाथ में लिये सड़क पर निकले
रुद्रपुर। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई भाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर ट्रांजिट कैंप फुटबाल मैदान से विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व ने भाजपा कार्यकताओं ने एकता पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए थे। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि देश के प्रथम गृहमंत्री देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती पर के अवसर पर एकता पदयात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ो की संख्या में नौजवान महिला सड़को पर पैदल तिरंगा हाथ में लिए कैंप क्षेत्र से निकले। पदयात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है। सरदार वल्लभभाई पटेल का देश के प्रति अतुल्य योगदान व उनकी राष्ट्र सेवा जो करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा का कार्य करती है, उनकी देश सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता आज हम जिस भारत मैं आजादी की सांस ले रहे हैं उसे भारत को एकता के सूत्र में पिरोने में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।जिला अध्यक्ष कमल जिंदल भी एकता यात्रा में शामिल हुए। बताया कि जनपद में इसी प्रकार एकता पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, सांसद प्रतिनिधि अनुभव चौधरी,भारत भूषण चुघ, प्रीत ग्रोवर,वेद ठुकराल,मुकेश पाल, पार्षद पवन राणा, विजय तोमर,सतनाम सिंह, महेंद्र आर्य, सुनील यादव,मनोज मदान, मयंक कक्कड़, नरेश प्रजापति, रश्मि रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
