जनपद पुलिस ने 8.20 ग्राम स्मैक के साथ लंबे समय से फरार वांछित अभियुक्त संदीप को दबोचा

जनपद पुलिस ने 8.20 ग्राम स्मैक के साथ लंबे समय से फरार वांछित अभियुक्त संदीप को दबोचा

बरामद स्मैक कई लाख की बताई जा रही है,कप्तान की वांछित और नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

रुद्रपुर। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर चलाए जा रहे वांछित और नशा तस्करों की गिरफ्तारी अभियान के तहत जनपद पुलिस ने एक नशे के सौदागर को कई लाख की स्मैक के समेत गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से वांछित चल रहा था। एसएसपी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से वांछित अभियुक्तों और नशे के खिलाफ कार्रवाई को अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जनपद में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी के पर्यवेक्षण में पुलिस ने चैकिंग के दौरान नानकमत्ता बैराज से आगे तिराहे के पास से पूर्व में वांछित अभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सन्नी पुत्र संतोख सिंह निवासी कल्याणपुर नानकमत्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी बरामद की। जिसमें स्मैक थी। वह बाईक पर था। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।बाईक सीज कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में
एसआई राजेंद्र कुमार पंत चौकी प्रभारी, प्रतापपुर,राजकुवर बोरा, गिरीश चंद्र आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *