बेलगाम ई रिक्शा चालक ने एसआई ट्रेफिक की टक्कर मारी, फिर काफी दूर तक ले गया घसीटते हुए

ट्रेफिक कर्मी की डीडी चौक पर यातायात व्यवस्था में तैनाती

रुद्रपुर। नैनीताल हाईवे पर डीडी चौक पर बेलगाम ई-रिक्शा चालक ने यातायात उप निरीक्षक को टक्कर मार दी। बचने के दौरान वह काफी दूर तक ई-रिक्शा के साथ घसीटता चला गया। जिसमें उप निरीक्षक चोटिल भी हो गये। पुलिस ने चालक का चालान कर ई-रिक्शा सीज कर दिया। गुरुवार दोपहर यातायात उप निरीक्षक राम सिंह पंडित दीन दयाल चौक पर डयूटी कर रहे थे। इस दौरान एक ई-रिक्शा चालक रांग साइड से आता देख रोका तो ई-रिक्शा चालक ने बचने के लिए रफ्तार बढ़ा कर भागने का प्रयास किया। रफ्तार अचानक बढ़ाने पर यातायात उप निरीक्षक राम सिंह ई-रिक्शा की चपेट में आ गए। इसके बाद बचने के चक्कर में वह ई-रिक्शा से लटक कर डीडी चौक से महाराजा अग्रसेन चौक तक घसीटता चला गया। पीछे से भाग कर पुलिस कर्मियों ने ई-रिक्शा चालक को घेर कर पकड़ा। हालाकि यातायात उप निरीक्षक को अधिक चोट नहीं आई। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक का चालान करने के बाद उसे सीज करने की कार्रवाई की। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *