दोस्त के साथ खड़ा युवक पर जान लेवा हमला,बीच बचाव को दोस्त आया तो उसे भी पीटा

पुलिस ने दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि हमला करने वालों पर दोस्त के साथ खड़ा युवक से गाली गलौज करते हुए जान लेवा हमला किया। अरविन्द पुत्र मुन्ना लाल हाल निवासी फुलसुंगी ट्रांजिट कैंप मूल निवासी ग्राम रुसैया थाना बिधरी चैनपुर बरेली ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में कहा कि 29 दिसंबर 25 को रात करीब 8.10 बजे साथी सूरज पटेल के साथ गंगापुर रोड के पास खड़ा था। आरोप है कि तभी विवेक परगई वनखण्डी कालोनी फुलसुगीं,रोहन दफौटी निवासी शिमला बहादुर अपने 2-3 अन्य साथियों के साथ आया और गाली गलौच कर मारपीट करने लगे। बताया कि साथी सूरज पटेल ने बीच बचाव किया तो उक्त लोगों ने सूरज पटेल के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि विवेक परगई ने सिर पर किसी नुकिली वस्तु से वार कर दिया। सिर पर खुली चोट आयी। बताया कि लोगो की भीड़ को देखकर विवेक परगई तथा रोहन दफौटी जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *