मुख्य अतिथि होंगे विधायक शिव अरोरा
रुद्रपुर। खुशियों और परम्परा के त्योहार लोहड़ी उत्सव कार्यक्रम 13 जनवरी क़ो रुद्रपुर सिटी क्लब मे आयोजित होगा।
लोहड़ी उत्सव आयोजन समिति ने विधायक शिव अरोरा की प्रेरणा व मार्गदर्शन मे आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्यअतिथि विधायक शिव अरोरा होंगे। रविवार को कार्यक्रम की रुपरेखा क़ो लेकर आयोजन समिति ने सिटी क्लब में पत्रकारों को विस्तार से जानकारी दी। यहां पर हरीश जल्होत्रा, राजकुमार फुटेला,पंकज बांगा, राजेश डाबर, सुखदेव भल्ला,केवल बत्रा ने बताया कि पंजाबी समाज में लोहड़ी पर्व का महत्व रहता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा होंगे। कार्यक्रम 13 जनवरी क़ो दोपहर 3 बजे से आयोजित होगा।मुख्य आकर्षक पंजाब का भंगड़ा टीम,पंजाबी गानों की प्रस्तुति पर कलाकार थिरकगे रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की जायेगी। गिददा, रणजीत अखाडा का गतका आकर्षक का केंद्र रहेगा,
साथ ही अयोजको की ओर से मक्के की रोटी सरसो का साग , चटपटी चाट के साथ पंजाबी स्वादिष्ट व्यंजो की व्यवस्था रहेगी। आयोजन समिति ने लोगो से अपील की इस लोहड़ी उत्सव मे परिवार सहित आये ओर इस कार्यक्रम की भव्यता का आनंद ले। कार्यक्रम भव्य दिव्य होगा।उन्होंने बताया कि लोहड़ी उत्सव मे क्षेत्र के सभी समाजिक धार्मिक, बुद्धिजीवी व सभी प्रकार के वर्ग कार्यक्रम मे शामिल होंगे। लोहड़ी उत्सव 3 बजे से प्रारम्भ होगा ओर 5.30 बजे लोहड़ी प्रजलन पूर्ण विधि विधान के साथ किया जायेगा।
इस दौरान आयोजन कमेटी के संजीव कुमार,उमेश पासरीचा, किरन विर्क, रोनिक नारंग, राजेश पप्पल, गौरव अरोरा आदि मौजूद रहे।
