एसएसपी ने एसपी क्राईम के पर्यवेक्षण में गठित की एसआईटी

एसएसपी ने एसपी क्राईम के पर्यवेक्षण में गठित की एसआईटी

कोतवाली आईटीआई की चौकी पैगा क्षेत्र निवासी किसान के आत्महत्या के मामले में एसआईटी करेगी जांच

26 लोगों के खिलाफ आईटीआई कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है

रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने एसपी क्राईम निहारिका तोमर के पर्यवेक्षण में एसआईटी गठित की है। कोतवाली आईटीआई एफआईआर संख्या 13/2026 धारा 108/318(4) बीएनएस बनाम अमरजीत सिंह, दिव्या, रवीन्द्र कौर, लवप्रीत कौर, कुलविन्दर सिंह ऊर्फ जस्सी, हरदीप कौर, आशीष चौहान, गिरवर सिंह, महिपाल सिंह, शिवेन्द्र सिंह, विमल एवं विमल की पत्नी, देवेन्द्र, राजेन्द्र, गुरप्रेम सिंह, जगपाल सिंह,जगवीर राय, मनप्रीत कलसी, अमित, मोहित, सुखवन्त सिंह पन्नू, वीरपाल सिंह पन्नू, बलवन्त सिंह बखसौरा, बिजेन्द्र,पूजा, जहीर निवासी पैगा, आईटीआई एवं काशीपुर कुल 26 अभियुक्तों की एसआईटी जांच करेगी। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक अभियोग के सफल एवं विधिक निस्तारण के लिए तत्काल प्रभाव से एसपी क्राईम निहारिका तोमर के पर्यवेक्षण में एसआईटी का गठ किया गया है। एसआईटी में जनपद के कुशल एवं अनुभवी थाना प्रभारियों एवं तकनीकी कार्मिकों को शामिल किया गया है। एसआईटी में कितने पुलिस कर्मी होंगे, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *