कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने दो वारंटी दबोचे,कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई

कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने दो वारंटी दबोचे,कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई

रुद्रपुर। जनपद में एसएसपी के निर्देशन में वारंटियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी कार्रवाई के तहत कोतवाली रुद्रपुर की चौकी रम्पुरा पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही हैं।उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी रम्पुरा के नेतृत्व में पुलिस ने विभिन्न मुकदमों से संबंधित दो वारंटी गिरफ्तार किए। चौकी प्रभारी के मुताबिक गिरफ्तार वारंटी
नरोत्तम गोसाई पुत्र जयंती गोसाई निवासी वार्ड नंबर 20 भूत बंगला रुद्रपुर के खिलाफ संबंधित की संख्या 485/2021 धारा 323/ 504 /147 आईपीसी और गुरबचन सिंह उर्फ मोनू पुत्र हरभजन सिंह निवासी फाजलपुर महरौला रुद्रपुर के खिलाफ संबंधित केस संख्या 670/2017 धारा 379/411 आईपीसी के तहत कोर्ट में मामला विचाराधीन है। दोनों कोर्ट में अपनी तारीख पर नहीं पहुंच रहे हैं। इस पर कोर्ट से दोनों के खिलाफ वारंट जारी हुए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी रम्पुरा कविंद्र शर्मा,कांस्टेबल महेंद्र कुमार, गणेश सिंह धानिक आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *