पुलिस ने नाबालिग लड़की को ले जाने का आरोपी दबोचा

पुलिस ने नाबालिग लड़की को ले जाने का आरोपी दबोचा

आरोपी राजस्थान का निवासी, दोनों एक कंपनी में करते समय हुई थी एक दूसरे से मुलाकात

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। विवेचना महिला एसआई नेहा राणा को सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक 28 नवंबर 2025 को कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की लापता हो गई। लापता लड़की बगवाड़ा क्षेत्र एक कंपनी में काम करती थी। परिजनों ने कंपनी में ही लखबीर सिंह पुत्र प्रदीप निवासी
राजस्थान के जनपद गंगानगर पर लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मामले की जांच एसआई प्रियांशु जोशी सौंपी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना के बाद से नाबालिग लड़की व आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग लड़की को बरामद किया। अब विवेचना महिला एसआई नेहा राणा को दी गई। कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग लड़की का मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *