पुलिस का डाइवर्जन प्लान लागू, अपराधियों पर भी पुलिस की नकेल, पुलिस का बार्डर पर सख्ती से चैकिंग अभियान शुरू
रुद्रपुर। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने और पुलिस ने डाइवर्जन लागू कर दिया है। पुलिस ने शिवरात्रि पर्व को देखते हुए 15 फरवरी तक जनपद में भारी संख्या में कांवड़ियों का आगमन को लेकर संबंधित थाना क्षेत्रों से भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से निषेध रहेगा। जनपद में भारी वाहनों की नो एंट्री समेत डाइवर्जन प्लान लागू हो गया।
काशीपुर और रुद्रपुर सर्किल में भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र
कोतवाली जसपुर-धर्मपुर बार्डर, नादेही बार्डर, से आगे भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
2 – कोतवाली कुंडा-सूर्या बार्डर से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
3 – कोतवाली काशीपुर प्रतापुर चौकी से आगे प्रतिबंधित।
4 – कोतवाली आईटीआई लोहियापुल. पेगा से आगे प्रतिबंधित।
5 – कोतवाली बाजपुर स्वार बार्डर दोराहा, बरहैनी से आगे प्रतिबंधित।
6 – कोतवाली गदरपुर – महतोष मोड़, मोतियापुर मोड़ से प्रतिबंधित।
7 – थाना दिनेशपुर जाफरपुर मोड़ से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
8 – कोतवाली रूद्रपुर-बगवाड़ा मंडी, कीरतपुर मोड़, रामपुर बार्डर से प्रतिबंधित ।
9 – कोतवाली पंतनगर नगला तिराहा, हल्द्वानी मोड़ से आगे प्रतिबंधित।
10 – कोतवाली किच्छा – दरऊ चौक, लालपुर प्रतिबंधित ।
11 – थाना पुलभट्टा – पुलभट्टा से आगे प्रतिबंधित।
12 – कोतवाली सितारगंज प्रतिबंधित रहेंगे।
13 – कोतवाली रुद्रपुर रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन, जो हल्द्वानी सिडकुल की ओर जाना है, नो एन्ट्री का पालन करते हुवे पूर्व की भांति रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक चलेंगे।
इन वाहनों की रहेंगी प्रतिबंधित से छूट
जनपद का जारी डाइवर्जन प्लान से आवश्यक सेवाओं में जैसे दूध, गैस, फल सब्जी तथा पैट्रोलियम पदार्थ से संबंधित वाहन सामान्य रूप से संचालित होंगे।

एसएसपी के निर्देश पर जनपद में पुलिस का चैकिंग अभियान
रुद्रपुर। एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में जनपद में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को पुलिस ने चैकिंग अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस का विशेष कर कावड़ यात्रा को देखते हुए बार्डर पर संघन चैकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि अपराधियों पर भी सख्ती से नकेल कसी जा रही है। अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
