एसएसपी के निर्देश पर जिले में पुलिस की कार्रवाई शुरू, एक दो थाना छोड़ अन्य थानों की रिपोर्ट एसएसपी कार्यालय पहुंची
रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध कच्ची शराब के कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसी के तहत जनपद पुलिस ने क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई शुरू की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। शराब बना रहे माफिया मौके से चलती भट्टियां भाग खड़े हुए। पुलिस ने आधा दर्जन भटिटयां तहस नहस की। हजारों लीटर लाहन नष्ट की। कई सौ लीटर कच्ची शराब भी बरामद की। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि कच्ची शराब के साथ ही नशे के सौदागरों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध की गई थाना-वार कार्रवाई का
1-कोतवाली कुंडा ने
पुलिस ने 1 अभियोग पंजीकृत किया और 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
- कोतवाली काशीपुर पुलिस ने 2 अभियोग दर्ज किए और 2 अभियुक्तों को हिरासत में लिया। इनके पास से 33 लीटर अवैध शराब जब्त की।
- कोतवाली बाजपुर पुलिस
ने 1 अभियोग और 1 गिरफ्तारी के साथ 21 लीटर शराब बरामद की। साथ ही, शराब बनाने की 4 अवैध भट्ठियों को नष्ट किया। भारी मात्रा में 17,000 लीटर लहन मौके पर ही नष्ट की गई। - *कोतवाली गदरपुर पुलिस ने 3 अभियोग पंजीकृत कर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।2 अवैध भट्ठियाँ और 10,000 लीटर लहन नष्ट कर 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
- थाना दिनेशपुर पुलिस ने 1 अभियोग पंजीकृत कर 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया और उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
- कोतवाली पंतनगर पुलिस 01 अभियोग दर्ज कर 1 अभियुक्त को पकड़ा। 22 लीटर अवैध शराब बरामद की।
- कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने 2 अभियोग पंजीकृत किए,1 अभियुक्त गिरफ्तार 28 लीटर शराब बरामद की।
8.कोतवाली किच्छा पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान 3 अभियोग दर्ज किए और 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। 66 लीटर शराब के साथ 1 वाहन भी जब्त किया है।
- कोतवाली सितारगंज पुलिस ने 2 अभियोग पंजीकृत कर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।45 लीटर शराब और 1 वाहन बरामद किया।
- कोतवाली नानकमत्ता पुलिस ने 2 अभियोग पंजीकृत किए। 2 गिरफ्तार, 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।
- कोतवाली खटीमा पुलिस ने 2 अभियोग दर्ज कर 2 अभियुक्तों को पकड़ा और उनके कब्जे से 21 लीटर शराब जब्त की।
पुलिस कार्यालय के मुताबिक जनपद में 20 अभियोग पंजीकृत। 18 गिरफ्तार। कच्ची शराब: 401 लीटर। जब्त किए गए वाहन 2। 6 अवैध भट्ठियाँ नष्ट की गई। 27,000 लीटर लाहन भी नष्ट की गई।
