Qtv Punjabi

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के प्रबंधक कमेटी के मैनेजर रणजीत सिंह नहीं रहे। उनकी निधन कि खबर सुनते नगर व सेवादारों में शौक की लहर

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के प्रबंधक कमेटी के मैनेजर रणजीत सिंह नहीं रहे। उनकी निधन कि खबर सुनते नगर व सेवादारों में शौक की लहर

रिपोर्ट- जशन दीप सिंह

नानकमत्ता गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी के मैनेजर रणजीत सिंह का मंगलवार की सुबह निधन हो गया है। बताया है कि 55 वर्षीय मैनेजर रणजीत सिंह की अचानक तबीयत खराब होने से उन्हें आगरा के अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा था मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। मैनेजर रणजीत सिंह 1995 से गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में सेवादार थे, रणजीत सिंह गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में फार्म मैनेजर पद में रहे, उस बाद में
कैशियर पद में रहे, अब लंबे समय से मैनेजर पद में तैनात थे, उनकी निधन की खबर सुनते ही परिवार मे कोहराम मच गया साथ में सेवादारों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक रणजीत सिंह की एक पुत्र एक पुत्री है जो कनाडा में रहते हैं। पत्नी, पुत्र और पुत्री का रो रो के बुरा हाल, सैकड़ो लोगों ने उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा के पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टूरना, राजपाल सिंह, विक्की गुलाटी सुखवंत सिंह भुल्लर, रणजीत सिंह राणा, बलदेव सिंह चीमा, आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *