मासूम को गोद में लेकर रोड पार कर रहा व्यक्ति को तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मारी,बाप बेटे घायल

नैनीताल रोड अस्पताल के पास की घटना, आरोपी चालक मय वाहन के मौके से रफूचक्कर

रुद्रपुर। शुक्रवार को जिला चिकित्सालय के पास छोटे बच्चे को गोद में लेकर सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज गति से आ रही कार के चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना के बाद आरोपी चालक मय वाहन के फरार हो गया। घायल पिता पुत्र को उपचार को जिला चिकित्सालय ले जाया गया।बताया जा रहा है कि जिला चिकित्सालय में एक व्यक्ति अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आया था। इसी दौरान वह अपने करीब 4 चार साल के पुत्र को गोद में लेकर किसी काम के लिए मुख्य मार्ग में आया।जब वह व्यक्ति सड़क पार कर रहा था इसी दौरान हल्द्वानी की ओर से तेज गति से आ रही कार के चालक ने उन्हें जोर से टक्कर मार दी जिससे। वह व्यक्ति गोद में बैठे अपने पुत्र को बचाते हुए सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उसका उपचार किया गया। इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *