रुद्रपुर। रोडवेज के पास कैंटीन से घर जा रहा व्यक्ति की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उसके हाथ से मोबाइल लूट कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि लोगों ने पीछा करते हुए आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, मगर वह भागने में कामयाब हो गया। जानकारी के मुताबिक प्रीत विहार निवासी वीर सिंह शुक्रवार शाम को रोडवेज स्टेशन के पास कैंटीन से घर को जा रहा था। इस दौरान वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इसी बीच पीछे से आ रहे एक युवक ने उसकी आंख में मिर्च का पाउडर डाल दिया। जिसके बाद वह उसके हाथ से मोबाइल लूटकर फरार हो गया। इस पर वीर सिंह ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपी का पीछा किया,लेकिन वह भागने में सफल हो गया। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी का कुछ पता नहीं चला। पुलिस घटनास्थल से जिधर भागा,उस रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे देख रही है।
- October 3, 2025
0
48
Less than a minute
Tags:
You can share this post!
editor
