रुद्रपुर। चौकी आवास विकास क्षेत्र से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक आवास विकास वार्ड 38 थाना ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह मूल निवासी नया गांव मकरा थाना नया गांव जिला अंचल सोनपुर जिला छपरा बिहार की है। उसके पास उसकी बहन पिछले 6 माह से रह रही हैं। उसकी उम्र 15 वर्ष है। महिला ने बताया कि 21 सितंबर 24 को लगभग एक बजे घर से बिना बताये कही चली गयी। शाम तक वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गई। उसका कोई पता नही चल रहा है। पुलिस ने महिला की सूचना पर किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली। पुलिस का कहना है कि पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है।