पार्टी ने अनुभव और संगठनात्मक सक्रियता को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी सौंपी
रुद्रपुर। भाजपा ने ऊधमसिह नगर जिले के संगठन को और मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिला अध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने मंडल प्रभारियों की सूची जारी की। यह सूची जिला प्रभारी राकेश नैनवाल और सह प्रभारी साकेत अग्रवाल की सहमति से जारी की गई है। जारी सूची के मुताबिक जिले के 17 मंडलों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। पार्टी ने अनुभव और संगठनात्मक सक्रियता को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को यह ज़िम्मेदारी सौंपी है।
घोषित मंडल प्रभारियों की सूची में सुभाष चन्द्र बोस मंडल अक्षय अरोरा,-सरदार पटेल मंडल संजीव खन्ना,संत कबीर मंडल अमित पांडे,शहीद भगत सिंह मंडल हरीश खानवानी,पंतनगर मंडल प्रमोद मित्तल,किच्छा ग्रामीण मंडल शालिनी बोरा,
किच्छा नगर मंडल अमित नारंग,
बरा मंडल गजेन्द्र प्रजापति,
शक्तिफॉर्म मंडल गोपाल बोरा,
सितारगंज मंडल रोशन अरोरा,
नानकमत्ता नगर मंडल आदर्श ठाकुर,नानकमत्ता ग्रामीण मंडल संतोष अग्रवाल,झनकट मंडल सतीश गोयल,कंजाबाग मंडल आदर्श चौहान, नौसर मंडल विमला बिष्ट,खटीमा नगर मंडल राकेश त्यागी,चकरपुर मंडल इन्द्रपाल सिंह मान।
जिला अध्यक्ष जिंदल ने कहा कि नए मंडल प्रभारी आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत करेंगे और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।उन्होंने सभी नव नियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “संगठन ही शक्ति है, और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा का अभिन्न अंग है।
