• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Qtv Punjabi
Advertisement
  • Home
  • हमारा जिला
    • ऊधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • सितारगंज
    • बाजपुर
    • किच्छा
    • काशीपुर
    • खटीमा
    • गदरपुर
    • जसपुर
    • नानकमत्ता
    • पंतनगर
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल
  • स्वास्थ्य
  • सिख डायरेक्टरी
    • उत्तराखंड
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • हमारा जिला
    • ऊधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • सितारगंज
    • बाजपुर
    • किच्छा
    • काशीपुर
    • खटीमा
    • गदरपुर
    • जसपुर
    • नानकमत्ता
    • पंतनगर
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल
  • स्वास्थ्य
  • सिख डायरेक्टरी
    • उत्तराखंड
  • Login
No Result
View All Result
Qtv Punjabi
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

जिला पुलिस और एसओजी को मिली सफलता,अपह्त नाबालिग लड़की सकुशल बरामद

QTvPunjabi by QTvPunjabi
May 27, 2025
in उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, क्राइम, रुद्रपुर
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आरोपी भी गिरफ्तार, एक माह पहले आरोपी पर अपहृत कर ले जाने का आरोप

रूद्रपुर। करीब एक माह पूर्व केलाखेडा़ थाना क्षेत्र से अपहृत हुई नाबालिग को पुलिस और एसओजी ने सकुशल बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्रतार कर लिया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने खुलासा करते हुए बताया कि लगभग एक महीने पहले लापता हुई एक नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में मुख्य अभियुक्त दानिश को भी गिरफ्रतार कर लिया है। पुलिस के अथक प्रयासों, तकनीकी दक्षता और सूझबूझ से यह जटिल मामला सुलझ पाया।कई संगठनों के बीच बढ़ते आक्रोश को भी शांत किया।उन्होंने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब 28 अप्रैल 2025 को थाना केलाखेड़ा निवासी व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के घर से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए खुलासे के निर्देश दिए। उन्होंने चार विशेष टीमों का गठन किया और सर्विलांस, एसओजी (विशेष अभियान समूह) और साईबर टीमों को भी शामिल किया। गठित टीमों ने अपनी प्रारंभिक जांच में लगभग 80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जो अपहृता के संभावित रास्ते में लगे थे। इसके अतिरिक्त, संदिग्धों, अपहृता और उनके परिजनों से संबंधित लगभग 75 मोबाइल नंबरों की सीडीआर का गहन विश्लेषण किया। संदिग्ध नंबरों से जुड़े व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई, जिसने जांच को सही दिशा में आगे बढ़ाया। एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि नाबालिग अपहृता को दानिश अली पुत्र सफीक, निवासी रामनगर, थाना केलाखेड़ा भगाकर ले गया था। यह प्रकरण अत्यधिक संवेदनशील हो गया था। अपहृता की शीघ्र बरामदगी न होने पर विभिन्न संगठनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए धरना प्रदर्शन भी किए।अभियुक्त दानिश और अपहृता के स्नैपचैट, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, मेल आईडी और आधार कार्ड नंबरों की साईबर सेल के माध्यम से गहन जांच की गई। मिली जानकारी के आधार पर, पूर्व से गठित पुलिस टीमों ने अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देना शुरू किया। उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के अलावा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों में भी लगातार छापेमारी की गई । पुलिस की अथक मेहनत और सूझबूझ रंग लाई। पुलिस टीम ने अभियुक्त दानिश को नाबालिग अपहृता के साथ बरामद कर लिया। यह सफलता जनपद पुलिस के समर्पण, व्यावसायिकता और जन सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस सफल ऑपरेशन से न केवल एक नाबालिग लड़की को उसके परिवार से मिलाया गया, बल्कि समाज में सौहार्द बनाए रखने में मदद मिली। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

केलाखेड़ा पुलिस 10 हजार और साईबर टीम को 5 हजार रुपए का ईनाम

पुलिस के मुताबिक एसएसपी ने थानाध्यक्ष केलाखेड़ा और उनकी टीम को उनके कुशल कार्य के लिए 10 हजार रुपए नगद इनाम प्रदान किया। साथ ही साईबर टीम को 5 हजार रुपए नगद इनाम प्रदान किया।

ये रहे पुलिस टीम में शामिल संजय पाठक प्रभारी एसओजी, अशोक कुमार केलाखेड़ा थानाध्यक्ष,एसआई संजय बोरा,एसआई देवेन्द्र सिंह राजपूत, धीरेन्द्र सिंह परिहार, नरेश सिंह, रीता चौहान, एएसआई भूपेन्द्र सिंह, मोहित कुमार,हेड कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल,प्रवीण कुमार, कांस्टेबल गणेश कुमार, दिनेश धपोला, महेन्द्र सिंह बिष्ट, महिला कांस्टेबल बलजीत कम्बोज।

Tags: #qtvpunjabi #uttarakhandnews #uttarpradeshnews #news #gurmatsamagam #sikh #qtv #qtvnetworkRudrapur
Previous Post

होटल की दूसरी मंजिल से कूदकर युवक ने लगाई छलांग,मौत

Next Post

एसटीएफ की एएनटीएफ यूनिट ने 42 लाख कीमती हेरोइन समेत ड्रग्स तस्कर को दबोचा

QTvPunjabi

QTvPunjabi

Next Post

एसटीएफ की एएनटीएफ यूनिट ने 42 लाख कीमती हेरोइन समेत ड्रग्स तस्कर को दबोचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
CCTV: ਬਾਬਾ ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਆਈ ਸਾਹਮਣੇ

CCTV: ਬਾਬਾ ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਆਈ ਸਾਹਮਣੇ

March 28, 2024
डेरा कार सेवा के बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या

डेरा कार सेवा के बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या

March 28, 2024
ਨੌਜਵਾਨ ਵੱਲੋਂ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿਖੇ ਬੇਅਦਬੀ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼

ਨੌਜਵਾਨ ਵੱਲੋਂ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿਖੇ ਬੇਅਦਬੀ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼

December 18, 2021
Rudrapur: भगवानपुर में चली जेसीपी दर्जनों मकान तोड़े गए पुलिस ने गांव वालो से की मारपीट

Rudrapur: भगवानपुर में चली जेसीपी दर्जनों मकान तोड़े गए पुलिस ने गांव वालो से की मारपीट

July 11, 2024
ਇੰਡੀਗੋ ਏਅਰ ਦੀ ਦਿੱਲੀ-ਪੰਤਨਗਰ-ਦੇਹਰਾਦੂਨ ਵਿਚਕਾਰ ਨਾਨ-ਸਟਾਪ ਉਡਾਣ ਅੱਜ ਤੋਂ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂ

ਇੰਡੀਗੋ ਏਅਰ ਦੀ ਦਿੱਲੀ-ਪੰਤਨਗਰ-ਦੇਹਰਾਦੂਨ ਵਿਚਕਾਰ ਨਾਨ-ਸਟਾਪ ਉਡਾਣ ਅੱਜ ਤੋਂ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂ

81
ਡਾਇਰੈਕਟਰਾਂ ਦੇ ਰੋਸ਼ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਨਾਨਕਮੱਤਾ ਸਾਹਿਬ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣੇ ਗਏ ਸ: ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਚੁੱਘ, ਜਾਣੋ ਕੀ ਹੈ ਪੂਰਾ ਮਾਮਲਾ

ਡਾਇਰੈਕਟਰਾਂ ਦੇ ਰੋਸ਼ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਨਾਨਕਮੱਤਾ ਸਾਹਿਬ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਚੁਣੇ ਗਏ ਸ: ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਚੁੱਘ, ਜਾਣੋ ਕੀ ਹੈ ਪੂਰਾ ਮਾਮਲਾ

35
ਦੇਹਰਾਦੂਨ ‘ਚ ਵੀ ਖੋਲ੍ਹੇਗੀ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਸੇਵਾ ਦਲ ਦੀ ਸ਼ਾਖਾ :ਡਾਕਟਰ ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ੰਟੀ

ਦੇਹਰਾਦੂਨ ‘ਚ ਵੀ ਖੋਲ੍ਹੇਗੀ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਸੇਵਾ ਦਲ ਦੀ ਸ਼ਾਖਾ :ਡਾਕਟਰ ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ੰਟੀ

23
ਰੁਦਰਪੁਰ: ਭਾਜਪਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼ਿਵ ਅਰੋੜਾ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਮਰਥਕ ਲਗਾਤਾਰ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਘਰ-ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਸੰਪਰਕ,ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਪੂਰਾ ਸਮਰਥਨ

ਰੁਦਰਪੁਰ: ਭਾਜਪਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼ਿਵ ਅਰੋੜਾ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਮਰਥਕ ਲਗਾਤਾਰ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਘਰ-ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਸੰਪਰਕ,ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਪੂਰਾ ਸਮਰਥਨ

11

नौकरी की तलाश में सिडकुल पहुंची युवती की अस्मत लूटने के प्रयास में ठेकेदार पर केस

June 19, 2025

पूर्व बैंक मैनेजर पर किशोरी से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार,कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई

June 19, 2025

छत्तरपुर में बंद मकान चोरों ने खंगाला,लाखों की चोरी का अनुमान,घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

June 19, 2025

बाईक सवार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

June 19, 2025

Recent News

नौकरी की तलाश में सिडकुल पहुंची युवती की अस्मत लूटने के प्रयास में ठेकेदार पर केस

June 19, 2025

पूर्व बैंक मैनेजर पर किशोरी से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार,कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई

June 19, 2025

छत्तरपुर में बंद मकान चोरों ने खंगाला,लाखों की चोरी का अनुमान,घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

June 19, 2025

बाईक सवार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

June 19, 2025
Qtv Punjabi

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • latest news
  • NCR DELHI
  • Punjab news
  • Qtv Network
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • क्राइम
  • खटीमा
  • खेल
  • गदरपुर
  • जसपुर
  • धर्म
  • नानकमत्ता
  • पंतनगर
  • पीलीभीत
  • बाजपुर
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सितारगंज
  • स्पेशल
  • स्वास्थ्य
  • हमारा जिला
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖਬਰਾਂ
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 News Portal - Qtv Punjabi Qtv Punjabi.

No Result
View All Result
  • हमारा जिला
    • ऊधम सिंह नगर
    • काशीपुर
    • किच्छा
    • खटीमा
    • गदरपुर
    • जसपुर
    • नानकमत्ता
    • पंतनगर
    • बाजपुर
    • रुद्रपुर
    • सितारगंज
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल
  • स्वास्थ्य
  • सिख डायरेक्टरी
    • उत्तराखंड

© 2021 News Portal - Qtv Punjabi Qtv Punjabi.